12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान ने जमा किया यूरेनियम, बना सकता है 3 परमाणु बम... इजरायल...

ईरान ने जमा किया यूरेनियम, बना सकता है 3 परमाणु बम… इजरायल संग तनाव के बीच बड़ी चेतावनी

Published on

तेहरान:

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया गया है। अमेरिकी मीडिया का कहना है कि ईरान परमाणु बम बनाने की क्षमता हासिल करने की ओर बढ़ रहा है और तेजी से हथियार ग्रेड का यूरेनियम जमा कर रहा है। वॉशिंगटन पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों को डर है कि ईरान बहुत जल्‍द ही परमाणु बम बना सकता है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह डर ऐसे समय पर जताया है जब ईरान और अमेरिका के बीच इजरायल और परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव बहुत बढ़ा हुआ है। इजरायल ने सीरिया में ईरानी कमांडर को जब से मारा है, तेहरान के पलटवार की आशंका जताई जा रही है।

ईरानी मिसाइल हमले के डर के बीच अमेरिकी दूत भी इजरायल पहुंच रहे हैं। वहीं ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौता टूटने के भी 6 साल पूरे हो गए हैं। वॉशिंगटन पोस्‍ट की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हालांकि ईरान ने कहा है कि उसका परमाणु बम बनाने का कोई इरादा नहीं है लेकिन उसके पास अब बेहद संवर्धित यूरेन‍ियम है जिसे कम से कम 3 परमाणु हथियार बनाने लायक ईंधन में बदला जा सकता है। ईरान ने इसे मात्र कुछ दिन या सप्‍ताह के अंदर ही कर सकता है।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने आईएईए के कई अधिकारियों और अमेरिकी अधिकारियों से इस बारे में इंटरव्‍यू किया है।

खामनेई ने दी इजरायल को धमकी
इस बीच इजरायल के विदेश मंत्री ने बुधवार को आगाह किया कि अगर ईरान अपनी जमीन से इस्राइल पर हमला करेगा तो उनके देश की सेना भी सीधे उसे निशाना बनाएगी। मंत्री इस्राइल काट्ज ने X पर हिब्रू और फारसी भाषा में पोस्ट में किया, ‘अगर ईरान से उसके क्षेत्र पर हमले हुए तो इस्राइल भी जवाब देगा और ईरान पर हमला करेगा।’ इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा था कि सीरिया में वाणिज्य दूतावास पर हमला करना बड़ी गलती है। किसी भी देश में मौजूद दूतावास को उस देश का हिस्सा माना जाता है। हमारी धरती पर हमला किया गया है।

शैतानी शासन को दंडित किया जाना चाहिए। दोनों देशों के बीच हालात तब से बिगड़े है जब सीरिया स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ। इसमें उसके जनरल की मौत हो गई थी। दूतावास की इमारत जमींदोज हो गई और 12 लोग मारे गए। ईरान हमले के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहरा रहा है। इस बीच मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को कहा कि गाजा की घटनाओं ने दुनिया भर के मुसलमानों को कड़वा अनुभव दिया है। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, खामेनेई ने अपने ईद-उल-फितर भाषण के दौरान कहा, “गाजा में खूनी घटनाओं ने दुनिया भर के मुसलमानों को कड़वा अनुभव दिया है। वे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं क्योंकि इज़रायल फिलिस्तीनी लड़ाकों को हराने में विफल रहा है।”

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...