11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायली अरबपति के जहाज को ईरान ने जब्त किया, 17 भारतीय भी...

इजरायली अरबपति के जहाज को ईरान ने जब्त किया, 17 भारतीय भी हैं सवार

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल से जुड़े एक कंटेनर शिप को ईरान ने जब्त कर लिया है. इस शिप पर 17 भारतीय भी सवार हैं. ईरानी सेना ने शिप को स्ट्रेट ऑफि होर्मुज में जब्त किया है. भारत दिल्ली से लेकर तेहरान तक डिप्लोमेटिक चैनल के जरिए ईरानी अधिकारियों से बातचीत में जुटा है. कहा जा रहा है कि शिप होर्मुज से गुजर रहा था, जब ईरानी सेना के कमांडो ने उसपर एयर रेड कर दी.

इजरायली शिप पर रेड का वीडियो भी सामने आया, जिसमें देखा गया कि ईरानी कमांडो हेलीकॉप्टर से कंटेनर शिप को घेरे हुए हैं. यह घटना इजरायल द्वारा सीरिया में ईरानी एंबेसी पर बमबारी के बाद आया है, जिसमें उसके एक कमांडर की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि ईरानी सेना ने शिप एमएससी एरीज को शनिवार सुबह जब्त किया है.

इजरायल-हमास जंग की आंच में अब ईरान के भी कूदने की संभावना है. मसलन, भारत ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट भी जारी किया है और इजरायल-ईरान की यात्रा से परहेज करने की अपील की है. ईरानी मीडिया में दावा है कि जहाज पर पूर्तगाल का झंडा था और यह कहते हुए कि जहाज इजरायल से जुड़ा है – ईरानी कमांडो उसपर छापेमारी के बाद शिप को ईरान क्षेत्र में ले गए थे.

25 क्रू मेंबर में 17 भारतीय
एरीज नाम की शिप का संचालन करने वाली एमएससी ने पुष्टि की कि ईरान ने जहाज को जब्त कर लिया है. कंपनी ने कहा कि शिप पर सवार सभी 25 सदस्यों की सुरक्षित वापसी के लिए काम कर रहे हैं. अब कहा जा रहा है कि इसमें 17 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. एमएससी एरीज का संबंध लंदन मूल के जोर्डियक मेरीटाइम से है, जिसका संचालन बताया जाता है कि इजरायली अरबपति बिजनेसमैन द्वारा किया जाता है.

एमएससी एरीज को आखिरी बार शुक्रवार को दुबई से होर्मुज स्ट्रेट की ओर जाते हुए देखा गया था. जहाज ने अपना ट्रैकिंग डेटा बंद कर दिया था, जो इस क्षेत्र से गुजरने वाले इजरायल से जुड़े जहाजों के लिए आम बात है.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...