4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास पर भारतीय बम बरसा रहा इजरायल? गाजा में 'मेड इन इंडिया'...

हमास पर भारतीय बम बरसा रहा इजरायल? गाजा में ‘मेड इन इंडिया’ मिसाइल मिलने का दावा, वीडियो से बवाल

Published on

तेलअवीव:

इजरायल की सेना ने हाल ही में नुसैरत गाजा में संयुक्‍त राष्‍ट्र की ओर से संचालित स्‍कूल पर एक मिसाइल हमला किया था। अब दावा किया जा रहा है कि इस हमले में इजरायल की सेना ने भारत में बनी मिसाइल का इस्‍तेमाल किया था। इस मिसाइल का एक वीडियो वायरल हो गया है। फलस्‍तीन की कुद्स न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इस मिसाइल का अवशेष मिला है और उस पर ‘मेड इन इंडिया’ लिखा हुआ है। इससे सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इजरायल ने यह हमला इजरायल ने 6 जून को किया था। इससे पहले भारत के इजरायल को विस्‍फोटक भेजने पर भी बवाल मचा था।

इस कथित भारतीय मिसाइल के अवशेष मिलने के बाद फलस्‍तीनी भड़के हुए हैं। गाजा के लोगों का दावा है कि नुसैरत शरणार्थी शिव‍िर में संयुक्‍त राष्‍ट्र राहत एजेंसी मदद पहुंचा रहा था। यहां पर बड़ी संख्‍या में फलस्‍तीनी शरण लिए हुए हैं। वहीं अभी इजरायल की ओर से इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं आया था। इस मिसाइल हमले में कम से कम 20 लोग घायल हो गए थे जिसमें महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल हैं। इस मिसाइल के वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि हमले के बाद इमरात तबाह हो गई। अगर यह वाकई मेड इन इंडिया मिसाइल है तो इससे भारत की मुश्किल बढ़ सकती है

भारत ने इजरायल को भेजा था विस्‍फोटक
भारत अब तक गाजा युद्ध से दूर रहा है। यही नहीं भारत ने खुलकर मांग की है कि फलस्‍तीन को अलग देश का दर्जा दिया जाए। वहीं इजरायल की सेना ने बार बार जोर देकर कहा है कि वह एकदम सटीक हमले कर रही है और हमास तथा इस्‍लामिक जिहाद के आतंकियों को निशाना बना रही है। इस वीडियो के आने के बाद अब कहा जा रहा है कि भारतीय हथियारों का इस्‍तेमाल गाजा युद्ध में किया जा रहा है जो मानवाधिकारों के खिलाफ है और युद्धापराध है। इससे पहले स्‍पेन ने भारत के भेजे कई टन विस्‍फोटक से भरे जहाज को अपने तट पर रुकने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था।

स्‍पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुअल अल्‍बारेस ने 17 मई को कहा था कि डेनमार्क के झंडे वाले जहाज पर 27 टन विस्‍फोटक लदा था जिसे भारत के चेन्‍नई से भेजा गया था। यह विस्‍फोटक इजरायल के हाइफा बंदरगाह भेजा जा रहा था। इस खुलासे के बाद हमास समर्थकों ने भारत के खिलाफ हमला बोलना शुरू कर दिया था। बता दें कि भारत और इजरायल के बीच रक्षा संबंध दशकों से बहुत ही मजबूत हैं। कारगिल युद्ध के समय इजरायल के बमों से ही भारत को सफलता मिली थी। भारत अरबों डॉलर के हथियार इजरायल से खरीदता है। भारत में अब इजरायली कंपनियां हथियार बनाने लगी हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...