10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालपत्नी का मांग न भरना पति के प्रति क्रूरता, सिंदूर विवाहित होने...

पत्नी का मांग न भरना पति के प्रति क्रूरता, सिंदूर विवाहित होने की निशानी…इंदौर फैमिली कोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी

Published on

इंदौर

हिंदू धर्म में शादी के बाद विवाहित महिलाएं मांग में सिंदूर भरती हैं। इसका धार्मिक महत्व होता है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पत्नी मांग में सिंदूर भरती है। पुराने रीति-रिवाजों को मानने में आजकल के टेक-फ्रेंडली जेनरेशन कम मानती है। ऐसे ही एक मामले में विवाहित महिला के सिंदूर न लगाने को लेकर इंदौर कुटुंब न्यायालय ने टिप्पणी दी है। इसमें कहा गया है कि पत्नी का सिंदूर नहीं लगाना एक प्रकार से क्रूरता की श्रेणी में आता है।

पति के पास वापस लौटने के दिए आदेश
कुटुंब न्यायालय ने सिर्फ टिप्पणी नहीं की, बल्कि पति से दूर रह रही पत्नी को तुरंत वापस लौटने के आदेश भी दिए। न्यायालय ने मामले में फैसला पति के पक्ष में सुनाया। कुटुंब न्यायालय पारिवारिक मामलों के लिए बनी अदालत है। इस मामले में कोर्ट ने कुल 11 पेजों में अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने यह माना कि पति ने पत्नी को नहीं छोड़ा है, बल्कि पत्नी खुद अपनी मर्जी से अलग हुई है।

पति ने दायर की थी याचिका
बड़ी बात ये है कि पत्नी के पास पति से अलग रहने की कोई ठोस वजह भी नही है। दोनों पति-पत्नी पिछले 5 साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा 9 को लेकर प्रार्थी पवन यादव अपनी शादीशुदा जिंदगी को ठीक करने के लिए याचिका दायर की थी। वकील शुभम शर्मा ने कोर्ट को बताया कि पिछले पांच वर्ष से पत्नी बिना खास वजह के पति से अलग रह रही है।

पति के पक्ष में सुनाया फैसला
प्रार्थी के वकील का कहना है कि महिला विवाहित होते हुए भी सिंदूर नहीं लगाती है। कोर्ट में बयान देते वक्त भी पत्नी ने सिंदूर नहीं लगाया था। इस बारे में सवाल पूछने पर पत्नी ने यह बात स्वीकार की थी कि चूंकि वह अलग रह रही है इसलिए उसने सिंदूर लगाना बंद कर दिया है। इस पूरे मामले में पत्नी ने पति पर दहेज मांगने, नशा करने और घूंघट के लिए परेशान करने जैसे आरोप लगाए हैं। इस पर कोर्ट प्रार्थी यादव के वकील के तर्कों से सहमत हुआ। पति के पक्ष में आदेश देते हुए कोर्ट ने पत्नी को आदेश दिया कि वह पति के पास लौटे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...