6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यक्या संघ परिवार मुसलमानों से बदला ले रहा? UP में कुछ हुआ...

क्या संघ परिवार मुसलमानों से बदला ले रहा? UP में कुछ हुआ ऐसा जिस पर भड़क गए ओवैसी

Published on

लखनऊ

एआईआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों पर बढ़ रही हमले की घटनाओं को लेकर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ पर हमला बोला है। ओवैसी ने सोशल मीडिया X पर लिखा है- ‘चुनाव के नतीजों के बाद मुल्क के कई हिस्सों में मुसलमानों पर हमले बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 2 मौलानाओं का कत्‍ल कर दिया गया। लखनऊ के अकबरनगर में मुसलमानों के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। छत्तीसगढ़ में दो मुसलमानों को Lynch कर दिया गया। क्या संघ परिवार मुसलमानों से बदला ले रहा है?’

गौरतलब है कि ओवैसी लगातार संघ और बीजेपी नेताओं पर हमलावर रहते हैं। पूर्व में वह कह चुके हैं कि देश में खौफ का माहौल पैदा किया जा रहा है। इस माहौल को पैदा करने में उन ताकतों का पूरा हाथ है जिन्‍होंने महात्‍मा गांधी की हत्‍या की। जिन्‍होंने देश की आजादी में हिस्‍सा नहीं लिया बल्कि अंग्रेजों का साथ दिया।

नाथूराम गोडसे को बता चुके हैं आतंकवादी
असदु्द्दीन ओवैसी नाथूराम गोडसे को देश का नंबर वन हिंदू आतंकवादी बताया था। एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए ओवैसी कह चुके हैं कि ये लोग मुस्लिमों के साथ अन्‍याय कर रहे हैं। सरकार मुस्लिमों का महज वोट बैंक के रूप में इस्‍तेमाल कर रही है। बीजेपी नहीं चाहती कि मुस्लिम समाज मुख्‍यधारा में आए। ओवैसी यह भी कह चुके हैं कि संघ के पास दिमाग नहीं है। उनमें मुसलमानों के प्रति 100 फीसदी नफरत भरी हुई है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...