5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के 150 साल पुराने मंदिर में छिपा है खजाना? बिल्डर माफिया...

पाकिस्तान के 150 साल पुराने मंदिर में छिपा है खजाना? बिल्डर माफिया ने किया ध्वस्त

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में करीब 150 साल पुराने एक हिंदू मंदिर को ‘पुराना और खतरनाक’ ढांचा बताते हुए ध्वस्त कर दिया गया है। मंदिर ध्वस्त किए जाने के बाद इलाके में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग दहशत में हैं। कराची के सोल्जर बाजार में स्थित मारी माता मंदिर को शुक्रवार देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया। घटना पर संज्ञान लेते हुए सिंध सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकार ने वादा किया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के पूजा स्थल को तोड़कर किसी भी व्यावसायिक इमारत के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, हिंदू समुदाय ने शनिवार को कहा कि ‘बिल्डर माफिया’ ने सोल्जर बाजार में 150 साल से अधिक पुराने मारी माता मंदिर को ध्वस्त कर दिया क्योंकि दो लोगों, इमरान हाशमी और रेखा बाई, ने कथित तौर पर ‘फर्जी दस्तावेजों’ का इस्तेमाल करके एक बिल्डर को प्रॉपर्टी बेच दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर ने मंदिर की जमीन पर एक कमर्शियल बिल्डिंग बनाने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद से शुक्रवार देर रात मंदिर को ध्वस्त कर दिया।

मंदिर परिसर में दबा हुआ था खजाना?
क्षेत्र में हिंदू मंदिरों की देखभाल करने वाले रामनाथ मिश्रा महाराज ने कहा, ‘उन्होंने (अधिकारियों ने) देर रात मंदिर को गिरा दिया और हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी कि ऐसा होने वाला है।’ मिश्रा ने कहा कि अधिकारियों ने मंदिर के बाहरी दीवारों और मुख्य दरवाजे को बरकरार रखा, लेकिन उन्होंने अंदर की पूरी संरचना को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर करीब 150 साल पहले बनाया गया था और कहा जाता था कि मंदिर के प्रांगण में खजाना दबा हुआ था।

मंदिर की जमीन को हड़पने की हो रही थी कोशिश
उन्होंने कहा कि मंदिर 400 से 500 वर्ग गज क्षेत्र में बना था और वर्षों से मंदिर की भूमि को हड़पने का प्रयास किया जा रहा था। स्थानीय थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया, क्योंकि इसे अधिकारियों ने खतरनाक संरचना घोषित किया था। उन्होंने बताया कि मंदिर का संचालन कराची का मद्रासी हिंदू समुदाय करता था और वे लोग इस बात से सहमत थे कि संरचना बहुत पुरानी और खतरनाक थी। अधिकारी ने कहा कि मंदिर प्रबंधन ने भारी मन से देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को एक छोटे कमरे में स्थानांतरित कर दिया।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...