14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिक्या राहुल गांधी और अखिलेश में ठनी? संसद में सहयोगी नहीं दे...

क्या राहुल गांधी और अखिलेश में ठनी? संसद में सहयोगी नहीं दे रहे कांग्रेस का साथ, BJP का सनसनीखेज दावा

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने बुधवार को दावा किया कि देश में 1975 में आपातकाल लागू करने के मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से लाए गए प्रस्ताव के खिलाफ विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख घटक दलों के सदस्य उनकी पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि ‘सत्ता की भूख’ के लिए कांग्रेस ने देश पर आपातकाल लगाया था और गांधी परिवार की इसी सत्ता की भूख के कारण ‘इंडिया’ गठबंधन की नैया डगमगा रही है।

स्पीकर ओम बिरला ने आपातकाल को लेकर पढ़ा था प्रस्ताव
दरअसल लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने चुनाव के तुरंत बाद ओम बिरला ने आपातकाल लगाने की निंदा करते हुए निचले सदन में एक प्रस्ताव पढ़ा और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्णय को संविधान पर हमला करार दिया। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा आपातकाल का जिक्र किए जाने पर निचले सदन के पहले सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव भी देखने को मिला।

‘कांग्रेस कर रही हंगामा, सपा ने साथ नहीं दिया’
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, ‘जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आपातकाल पर निंदा प्रस्ताव रखा, वैसे ही कांग्रेस के लोग खड़े हो गए और हो-हल्ला करने लगे। कांग्रेस के लोग भाग रहे थे, लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग बैठे हुए थे। राहुल गांधी उठें या न उठें, चिल्लाएं या न चिल्लाएं, वो एक बार अखिलेश जी को देखें और एक बार अपने लोगों को देखें।’ उन्होंने कहा, ‘यह परिस्थिति तब होती है, जब आप अन्यायी होते हैं और न्यायवान दिखने की कोशिश करते हैं।’

‘विपक्ष के दल कांग्रेस के प्रदर्शन में नहीं हुए शामिल’
पात्रा ने दावा किया कि यह स्थिति इसलिए पैदा हुई क्योंकि समाजवादी पार्टी (सपा), द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य उनकी (राहुल गांधी) पार्टी के प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के सदस्य आसन के पास विरोध कर रहे थे और हंगामा कर रहे थे जबकि सपा, द्रमुक और टीएमसी के सदस्य अपनी सीटों से खड़े होकर शांतिपूर्वक खड़े थे। उन्हें देखकर आखिरकार राहुल गांधी को भी अपनी सीट से खड़ा होना पड़ा।’

‘सत्ता की भूख से विपक्षी गठबंधन डगमगा रहा’पात्रा ने कहा, ‘याद कीजिए वो समय जब इंदिरा गांधी के मन में सत्ता की भूख थी। सत्ता की भूख के लिए कांग्रेस ने देश पर आपातकाल लगाया था और गांधी परिवार की यही सत्ता की भूख ‘इंडी’ अलायंस को डगमगा रही है।’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जानते हैं कि उनकी दादी और उनके परिवार ने गलती की है लेकिन उन्हें सिर्फ सत्ता हासिल करने की चिंता है। पात्रा ने संवेदनशील होने और आपातकाल के दौरान जान गंवाने वालों की याद में मौन रखने के लिए तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और लोकसभा के अन्य सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...