11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान-इजरायल के युद्ध में दांव पर लगीं भारत की उम्मीदें, दोनों की...

ईरान-इजरायल के युद्ध में दांव पर लगीं भारत की उम्मीदें, दोनों की लड़ाई से होगा बड़ा नुकसान, जानें खतरा

Published on

तेहरान:
ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष शुरू हो गया है। इजरायल पर ईरान ने 150 क्रूज मिसाइल और 200 से ज्यादा ड्रोन के जरिए हमला किया। इस हमले के कारण पूरी दुनिया टेंशन में है। क्योंकि पहले से ही रूस-यूक्रेन और इजरायल हमास के युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ईरान को इस बात की चिंता है कि इजरायल पलटवार कर सकता है। यही वजह है कि उसने उन देशों को भी हमले की धमकी दी है, जो इजरायल को ईरान पर हमले के लिए एयरस्पेस देंगे। लेकिन यह युद्ध सिर्फ मिडिल ईस्ट तक ही सीमित नहीं। भारत का भी बहुत कुछ दांव पर लगा है। आइए समझें इस इससे भारत को क्या नुकसान हो सकता है।

सबसे पहले यह नया संघर्ष पूरे मध्य पूर्व को अस्थिर कर देगा, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ेगा। ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि 7 अक्टूबर को हुए हमले के बाद भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इजरायल हमास युद्ध शुरू होने के बाद लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने जहाजों पर हमला किया था। लाल सागर से भारत अरबों का व्यापार करता है और यहां अस्थिरता उसके ट्रेड के लिए खतरा है। इसके अलावा अगर मिडिल ईस्ट में संघर्ष चलता रहा तो इंडिया, मिडिल ईस्ट, यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम में देरी होगी।

भारत की उम्मीदों पर संकट
भारत का मध्य-पूर्व में विशेषकर यूएई और सऊदी के साथ घनिष्ठ आर्थिक संबंध है। तेल जैसे जरूरी चीजों को भारत यहां से आयात करता है और इन देशों से अरबों डॉलर के निवेश की उम्मीद कर रहा है। अगर इजरायल और ईरान युद्ध में उतरते हैं तो भारत की उम्मीदों पर संकट के बादल मंडराने लगेंगे। पहले से ही भारत पर इसका असर दिख रहा है। क्योंकि शनिवार को ईरान ने इजरायल से जुड़े एक जहाज पर कब्जा कर लिया। इसपर 17 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे।

इस युद्ध के शुरू होने से भारत की मिडिल-ईस्ट स्ट्रैटेजी खतरे में है। हाल के वर्षों में भारत ने एक मजबूत मध्य-पूर्व रणनीति बनाई है। इजरायल के साथ-साथ मुस्लिम देशों के साथ इसके मजबूत आर्थिक और रक्षा संबंध हैं। ईरान के साथ भी भारत के मजबूत संबंध हैं। मध्य-पूर्व में स्थिरता के कारण I2U2 (इजरायल, इंडिया, यूएई और यूएस) जैसी साझेदारियों पर काम करने का मौका मिला। लेकिन इजरायल-हमास युद्ध के बाद भारत को बैलेंस बनाने में मुश्किलें आ रही हैं, क्योंकि नई दिल्ली किसी एक पक्ष का हिस्सा नहीं बनना चाहता। इससे भारत की मध्य पूर्व नीति खतरे में आ जाएगी।

भारतीयों पर भी बड़ा खतरा

भारत के हितों के साथ ही मिडिल ईस्ट में संघर्ष के कारण भारतीयों की जिंदगी भी दांव पर लगेगी। लाखों भारतीय यूएई और सऊदी अरब में रहते हैं। मिडिल ईस्ट में जंग का मतलब है इन सभी की जान पर खतरा। भारत नहीं चाहेगा कि यहां ऐसा कोई भी संघर्ष हो। यही कारण है कि भारत सभी पक्षों को शांत रहने को कह रहा है। भारत ने ट्रैवेल एडवायजरी जारी करते हुए ईरान और इजरायल की यात्रा से बचने को कहा है। इसके अलावा भारत ने हमले के बाद रविवार को कहा कि वह इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर चिंतित है साथ ही संयम बरतने की बात कही। हालांकि भारत पर इस तनाव से क्या प्रभाव पड़ेगा, वह इस बात पर निर्भर करता है कि आखिर ईरान और इजरायल इस संघर्ष को कहां तक ले जाते हैं?

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...