12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यबजट नहीं बड़ा ढोल है, अंदर कुछ नहीं, केवल आवाज है... अखिलेश...

बजट नहीं बड़ा ढोल है, अंदर कुछ नहीं, केवल आवाज है… अखिलेश यादव का बड़ा हमला, झोला खाली

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा हमला सामने आया है। उन्होंने बजट को लेकर कहा कि यह केवल एक ढोल के समान है। इसमें आवाज बहुत अधिक है, लेकिन भीतर पूरा झोला खाली है। सरकार की नीतियों को लागू किए जाने को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। बजट पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने डबल ब्लंडर किया है।

अखिलेश यादव ने यूपी बजट 2025-26 को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह बजट सरकार का सेकेंड लास्ट बजट है। इसके बाद जनता को नई सरकार चुनने का मौका मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि इस बजट का सरकार के घोषणा पत्र से कोई लेना-देना नहीं है और इसमें किसी भी विकास कार्य के लिए ठोस रोडमैप नहीं दिखता।

बजट पर कसा तंज
अखिलेश यादव ने कहा कि बजट देखकर भाजपा के मंत्रियों के गले सूख गए हैं, क्योंकि अब उन्हें ही जनता और बेरोजगारों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता अब पूछ रही है कि जुमला मंत्रालय के लिए क्या प्रावधान किया गया है।

सरकार के वादों पर सवाल
सपा प्रमुख ने कहा कि पहले घोषणा पत्र में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की बात कही गई थी, लेकिन नौ बजट बीतने के बाद भी किसानों की हालत नहीं सुधरी। गन्ना किसानों का बकाया और गन्ने के मूल्य पर भी सरकार ने स्पष्टता नहीं दी। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार को डबल ब्लंडर करार दिया।

महिलाओं-फूडपार्क पर वादाखिलाफी
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने छह मेगा फूडपार्क विकसित करने का वादा किया था, लेकिन अब तक एक भी फूडपार्क नहीं बना। इसके अलावा, सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी करने के वादे पर भी कोई प्रगति नहीं हुई।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमला
अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बदहाली को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री के गृह जनपद शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज ठीक से संचालित नहीं हो पा रहा है और मरीजों को एंबुलेंस तक नहीं मिल रही है। लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में गोरखपुर की एक महिला मरीज को बेहतर इलाज न मिलने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मरीजों को ओपीडी में जमीन पर बिस्तर बिछाकर बैठना पड़ता है।

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अखिलेश यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कैंसर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सवालों के जवाब देने से बचते हैं। सरकार केवल कागजी बातें करती हैं।

उत्तराखंड के कानून पर आपत्ति
सपा अध्यक्ष ने उत्तराखंड सरकार द्वारा बाहरी लोगों के जमीन खरीदने पर लगाए गए प्रतिबंध का भी विरोध किया और इसे अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार एक वर्ग को निशाना साधने के लिए इस प्रकार के फैसले लगे रही है। अंत में उन्होंने यूपी सरकार के बजट को जनता के साथ धोखा करार दिया।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...