20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलकपिल देव को विश्व कप फाइनल में न बुलाना गलत... जयराम रमेश...

कपिल देव को विश्व कप फाइनल में न बुलाना गलत… जयराम रमेश ने BCCI पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच खेला गया. मैच के दौरान अब तक के सभी विश्व कप विजेता कप्तान शामिल हुए. लेकिन इसमें कपिल देव शामिल नहीं थे, इसे लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश कपिल देव ने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि कपिल देव को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल के लिए BCCI ने आमंत्रित नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि बेदी की तरह, कपिल देव भी अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं और वह कुछ महीने पहले आंदोलनकारी महिला पहलवानों के समर्थन में खुलकर सामने आए थे. BCCI की ओर से जारी किए गए प्लान के मुताबिक आज मैच के दौरान विश्व विजेता टीम के कप्तानों का सम्मान किया जाना था. जिसके लिए कपिल देव को इन्वाइट नहीं किया गया.

वहीं, कपिल देव ने दावा किया कि उन्हें विश्व कप फाइनल में आमंत्रित नहीं किया गया था. 1983 में भारत को पहला एकदिवसीय विश्व कप खिताब दिलाने वाले कपिल ने कहा कि वह अपने बाकी साथियों के साथ यात्रा करना चाहते थे. लेकिन मुझे वहां आमंत्रित नहीं किया गया था. उन्होंने मुझे नहीं बुलाया इसलिए मैं नहीं गया. मैं चाहता था वहां मेरे साथ पूरी 1983 की टीम रहे, लेकिन मुझे लगता है कि यह इतना बड़ा आयोजन है और लोग जिम्मेदारियां संभालने में इतने व्यस्त हैं कि कभी-कभी वे भूल जाते हैं.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के पूर्व कप्तानों में सौरव गांगुली मौजूद थे जिन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष के तौर पर आमंत्रित किया गया था। वैसे बीसीसीआई का नियम है कि वह पूर्व अध्यक्ष और अधिकारियों को आमंत्रित करता है। मैच देखने के लिए बालीवुड की बड़ी हस्तियां जैसे शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मौजूद थे। महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण भी स्टैंड में उपस्थित थे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...