9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यइरानी के 'गटर माउथ' प्रहार पर इटालिया का पलटवार, आखिर AAP की...

इरानी के ‘गटर माउथ’ प्रहार पर इटालिया का पलटवार, आखिर AAP की क्या है रणनीति?

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनावों से आम आदमी पार्टी (आप) को काफी उम्मीदें हैं। केजरीवाल के दौरों को देखेंगे तो आप का हिमाचल नहीं बल्कि गुजरात पर फोकस है। ऐसे में जब बीजेपी के सबसे मजबूत गढ़ में आप सेंधमारी करना चाहती हैं तब प्रदेश के पार्टी चीफ गोपाल इटालिया विवादों में हैं। पहले पीएम को नीच कॉमेंट फिर महिलाओं का अपमान और अब हीरा बा, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां है उनके अपमान का आरोप है। हीरा बा के लिए अपमानजनक भाषा को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से लेकर प्रदेश के तमाम नेता गोपाल इटालिया के जरिए सीधे अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि ऐसी अपमानजनक भाषा वाले व्यक्ति को आप में बड़ा किया जा रहा है। केजरीवाल का समर्थन है। अतीत को देखें तो पाएंगे कि जब भी किसी ने भी जब पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

अभी तक अपमान पड़ा है भारी
मणिशंकर अय्यर 2017 वाला बयान हो या फिर पूर्व में सोनिया गांधी का मौत का सौदागर से तुलना करना। सभी विपक्ष को भारी पड़े। तो ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यह जानते हुए भी आप बचाव और डैमेज कंट्रोल की बजाए आक्रामक क्यों है? क्या पार्टी निगेटिव कैनवासिंग के जरिए बीजेपी को चैलेंज देना चाहती है, ताकि राज्य में वह बीजेपी से लड़ती हुई दिखे। तो वहीं दूसरा सवाल यह है कि एकाएक कांग्रेस की बजाए बीजेपी के लिए एक नई नवेली पार्टी इतनी महत्वपूर्ण क्यों हो गई, कि उसके प्रमुख के पुराने बयान जारी करने पड़ रहे हैं? पूरे मामले में कौन गलती कर रहा है ये तो चुनाव नतीजों में स्पष्ट होगा। इतना तय है कि बीजेपी ने फिर से गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपमान को एक मुद्दा बना दिया है। याद करिए 2014 के चुनावों को जब बतौर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे तो पूरे देश में स्लोगन था’अबकी बार मोदी सरकार’ लेकिन गुजरात में ऐसा नहीं था, गुजरात में नारा था कि आपणो नरेंद्र, आपणो पीएम (अपना नरेंद्र-अपना प्रधानमंत्री)। भाजपा ने इस स्थानीय अस्मिता से जोड़ा था। गुजरात गौरव यात्रा के जरिए भी पार्टी यही कर रही है।

‘आप’ ने अपनाया अलग स्टैंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़वा पाटीदारों के क्षेत्र में सौराष्ट्र में कहा कि कांग्रेस चुप है, बोल नहीं रही है। पहले मुझे क्या-क्या नहीं कहा गया? मौत का सौदागर… लेकिन इस बार कांग्रेस ने गाली देने के काम को आउटसोर्स कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम नहीं लिया था, लेकिन बहुत कुछ स्पष्ट कर दिया था। गोपाल इटालिया ने चार साल पुराने वीडियो में जो बोला था, वह बात प्रधानमंत्री की नोटिस में आ चुकी थी। अब जो नया वीडियो हैं इसमें इटालिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर सवाल उठाने के साथ-साथ हीरा बा को बीच में ला रहे हैं। केंद्र में स्मृतिइरानी ने जहां इस पर बेहद तीखा वार किया तो गुजरात में पूर्व गृह मंत्री गोरधन झड़फिया समेत कई नेता आक्रामक है। चर्चा तो यह है कि कई और वीडियो आने बाकी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के वीडियो वार से कैसे बचेगी? क्योंकि अब बात संस्कारों की हो रही है। ऐसा नहीं है इस सब पर आप के रणनीतिकारों की नजर नहीं है, आप को जब लगा कि राजेन्द्र पाल गौतम की शपथ से गुजरात में नुकसान हो सकता है तो इस्तीफा ले लिया, लेकिन गोपाल इटालिया के मामले में ऐसा नहीं है। पार्टी इसे पाटीदार स्वाभिमान से जोड़कर और सरदार पटेल तक ले जा रही है। ऐसा शायद इसीलिए हुआ क्योंकि गुजरात में उतने दलित मतदाता नहीं हैं जितने पंजाब में हैं।

नहीं झुके इटालिया, इरानी पर पटलवार
फिलहाल गुजरात में शिक्षा और स्वास्थ्य की बजाए चर्चा अपमान और संस्कार पर केंद्रित हो गई है। गोपाल इटालिया दिल्ली से राजकोट पहुंचे और खोडलधाम में खोडियार माता के दर्शन किए। इसके बाद गोपाल इटालिया ने केंद्रीय स्मृतिइरानी के ट्वीट पर प्रहार किया। इटालिया ने कहा बीजेपी पाटीदारों से नफरत करती है। पाटीदार आंदोलन में गोली चलवाई, गोली से बच गए तो अब झूठी एफआईआर करवा रही है। फिर इटालिया ने कहा कि बीजेपी को परेशानी है कि पटेल समाज का लड़का कैसे प्रदेश अध्यक्ष बना गया। इटालिया ने कहा जनता काम पूछ रही है और बीजेपी मेरा वीडियो बता रही है। मैंने कोई खराब काम किया हो तो गोली मार दो। इटालिया ने पूछा कि अगर पुराने वीडियो से हमला करना है तो मेरे वीडियो क्यों हार्दिक पटेल,वरुण पटेल और जवाहर चावड़ा के वीडियो भी काटो। इटालिया ने कहा कि पीएम साहब की माता को मेरा नमन है, लेकिन साथ ही इटालिया ने स्मृतिइरानी पर पलटवार किया और कहा वे सिर्फ एक मां की चिंता कर रही हैं। स्मृति बहन से विनती है कि सिर्फ मोदी की मां नहीं सबकी चिंता करो।इरानी ने ट्वीट ने लिखा था कि गुजरात के सभ्य समाज में आप की विकृत मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...