जम्मू,
जम्मू-कश्मीर के बुडगाम जिले के मगम इलाके में गैर-कश्मीरी मजदूरों को गोली मारने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने 2 गैर-कश्मीरी मजदूरों पर गोलीबारी की है. घटना के बाद त्वरित प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.
घायल हुए लोग कौन हैं?
उत्तर प्रदेश के साहनपुर के रहने वाले उस्मान मलिक पुत्र (20) एम जूल्फान मलिक और सुफिया (25) पुत्र एम ईनाम इलियास को गोली लगी है. उस्मान को दाहिने हांथ में चोट आई है और सुफियान के दाहिने पैर में चोट लगी है. दोनों जल शक्ति विभाग में डेली वेजेज के रूप में काम कर रहे थे. दोनों मजदूरों को बंदूक के शॉट लगने से घाव हो गया है, लेकिन उनकी स्थिति को स्थिर बताया जा रहा है. दोनों घायलों को जेवीसी हॉस्पिटल बेमिना में भर्ती करवाया गया है.
