5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यJ-K: शोपियां में टारगेट किलिंग, आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर...

J-K: शोपियां में टारगेट किलिंग, आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या

Published on

जम्मू,

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दिया है. इस बार उन्होंने बाहरी मजदूर की जगह कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया है. आतंकियों ने कश्मीर जोन के शोपियां जिले में एक कश्मीरी पंडित को गोली मारकर जख्मी कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

हालांकि अबतक किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है, इसलिए पुलिस को भी इसके बारे में जानकारी नहीं है कि किस संगठन ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया. जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने एक अल्पसंख्यक नागरिक (कश्मीरी पंडित) पूरन कृष्ण भट को गोली मार दी.

आतंकियों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब वह शोपियां के चौधरी गुंड में बाग लगाने जा रहे थे. उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक, शोपियां के उस पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

इसी साल बढ़ी टारगेट किलिंग की घटनाएं
जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं इस साल अप्रैल-मई से बढ़ गई हैं. बीते 12 मई को बड़गाम जिले में आतंकियों ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी को गोली मारी. तहसील ऑफिस में घुसकर आतंकियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट नाम के अधिकारी को निशाना बनाया. राहुल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

महिला टीचर की की गोली मारकर हत्या
इसके बाद 31 मई को कुलगाम में आतंकियों ने महिला टीचर रजनीबाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह सांबा की रहने वाली थीं. उनकी हत्या कुलगाम के गोपालपोरा में की गई थी. रजनी गोपालपोरा हाई स्कूल में टीचर थीं. फायरिंग के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी.

बीते 2 जून को बैंक मैनेजर पर फायरिंग
इसके बाद 2 जून को आतंकियों ने राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले कुलगाम में एक बैंक मैनेजर पर फायरिंग की. इस हमले में बैंक मैनेजर विजय कुमार की मौत हो गई. विजय कुमार कुलगाम के मोहनपोरा में देहाती बैंक मे तैनात थे. सुरक्षाबलों ने टारगेट किलिंग की इन घटनाओं को अंजाम देने वाले ज्यादातर आतंकियों को ढेर कर दिया है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...