11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यपुंछ में सेना के ट्रक पर आतंकियों ने किया था ग्रेनेड अटैक,...

पुंछ में सेना के ट्रक पर आतंकियों ने किया था ग्रेनेड अटैक, जिंदा जलकर शहीद हो गए 5 जवान

Published on

जम्‍मू

जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज‍िले में भारतीय सेना के जिस वाहन में आग लगने से पांच जवान शहीद हुए हैं। असल में उस वाहन पर आतंकी हमला हुआ था। सेना की तरफ से देर शाम घटना को लेकर अधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ था। सेना की तरफ से कहा गया है क‍ि बेर गली और पुंछ के बीच चल रहे सेना के वाहन पर भारी बारिश और कम व‍िज‍िब‍िल‍िटी का फायदा उठाते हुए अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। ऐसी आशंका जताई गई है क‍ि आतंकवादियों की ओर से ग्रेनेड फेंकने के कारण वाहन में आग लग गई।

आतंकी संगठन PAFF ने ली हमले की ज‍िम्‍मेदारी
उधर, इस आतंकी हमले की ज‍िम्‍मेदारी आतंकवादी संगठन पीपुल्स एंटी-फ़ासिस्ट फ्रंट पीएएफएफ (PAFF) ने ली है। पीएएफएफ पाकिस्तान बेस्ड आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का ही बदला हुआ रूप है। जो क‍ि पहले भी कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब पुंछ जिले के भाटादूरिया इलाके में सेना के एक वाहन को आग लग गई थी। इसमें पांच जवान शहीद हुए और एक घायल हुआ था। उसके बाद पूरे इलाके को घेर कर सर्च आपॅरेशन चलाया गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। सेना और पुलिस की टीमों की तरफ से पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभ‍ियान चलाया गया। उसके बाद शाम को सेना की तरफ से बयान दिया गया है।

इसमें सेना के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया कि सेना की आरआर का वाहन बिंबर गली से पुंछ की तरफ जा रहा था। तीन बजे के करीब इलाके में उस पर आतंकी हमला हुआ। तेज बारिश का फायदा उठाकर आतंकियों ने इस वाहन पर फायरिंग की। उसके बाद ग्रेनेड भी फेंके गए। इससे जवानों को संभालने का मौका नहीं मिला। इससे वाहन में आग लग गई और वाहन में मौजूद छह जवान चपेट में आ गए। इसमें पांच मौके पर ही शहीद हो गए। एक घायल को इलाज के लिए राजौरी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया गया कि यह वाहन इलाके में गश्त के लिए लगाया गया था। इस हमले के बाद पुलिस की तरफ से इस रूट को बंद करवा दिया गया है। लोगों को दूसरे रूट का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। पूरे इलाके में टीमों को सर्च आपॅरेशन में चलाया गया है।दरअसल इस इलाके में पहले भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकियों का कोई ग्रुप इस इलाके में सक्रिय है। जिन्होंने गुरुवार को बारिश का फायदा उठाकर सेना के वाहन पर हमला किया है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...