15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeजैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली अंतरिम जमानत

जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली अंतरिम जमानत

Published on

नई दिल्ली,

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज को अंतरिम जमानत दे दी है. इससे पहले 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज सोमवार को पटियाला कोर्ट में पेश हुई थीं.

जैकलीन को मिली अंतरिम जमानत
दरअसल, जैकलीन को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने समन किया था. इसके बाद एक्ट्रेस के वकीलों ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत के लिए याचिका दायर की थी और अब कोर्ट ने एक्ट्रेस को अंतरिम जमानत दे दी है.

जानकारी के मुताबिक, एडिशनल सेशन जज शैलेंद्र मलिक ने जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है. तब तक एक्ट्रेस की रेगुलर बेल कोर्ट में पेंडिंग रहेगी. जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने एक्ट्रेस को 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर अंतरिम जमानत दी है. 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी.

बता दें कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की ठगी के मामले में जैकलीन से करीब 8 घंटे पूछताछ की थी. पूछताछ के दौरान जैकलीन कुछ सवालों के जवाब देने से बचती हुई नजर आई थीं. जैकलीन के अलावा EOW ने पिंकी ईरानी को भी समन किया था. पिंकी ईरानी ने जैकलीन से सुकेश की बात कराने में मदद की थी. लेकिन पूछताछ में दोनों के सवाल मेल नहीं खाए थे.

क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का जबसे महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग कनेक्शन सामने आया है, वे कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं. ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बताया. ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ 215 करोड़ की महाठगी के मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी.

जैकलीन पर आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर ने उनको करीब 7 करोड़ रुपये की जूलरी गिफ्ट की. इसके अलावा लगभग 9-9 लाख रुपये की 3 पर्शियन बिल्लियां, करीब 52 लाख रुपये का एक अरबी घोड़ा, कानों में पहनने वाली 15 जोड़ी बालियां, डायमंड के सेट, बेशकीमती क्रॉकरी, गुच्ची और शनेल जैसे महंगे ब्रांड्स के डिजाइनर बैग, जिम में पहनने के लिए गुच्ची के दो आउटफिट्स, लुई वितों के कई जोड़ी जूते, हमीज के दो ब्रेसलेट, एक मिनी कूपर कार, रॉलेक्स की महंगी घड़ियां भी गिफ्त की थीं. हालांकि, जैकलीन को इस मामले में फिलहाल राहत मिल गई है.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...