11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यगुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, 1 पायलट की मौत,...

गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, 1 पायलट की मौत, एक गंभीर घायल

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के जामनगर जिले के सुवरडा गांव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां एयरफोर्स का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया है. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है जबकि पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. आसपास का इलाका आग की चपेट में आ गया है और एसपी, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

विमान क्रैश होने के बाद का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पायलट जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है और उसके आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा है. आसपास विमान के टुकड़े बिखरे पड़े हैं और आग लगी हुई है. हादसे के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया. साथ ही विमान के टुकड़े दूर तक जाकर गिरे हैं. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है.

पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख देलू ने कहा कि भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक पायलट सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. डेलू ने कहा, “हादसे से पहले एक पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया, जबकि दूसरा अभी भी लापता है. क्रैश लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई. पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और लापता पायलट की तलाश शुरू कर दी है.

जामनगर के कलेक्टर केतन ठक्कर ने कहा कि जामनगर जिले में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. एक पायलट को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है और उसने आग बुझा दी है. वायुसेना दल, अग्निशमन दल, पुलिस और अन्य दल बचाव के लिए यहां मौजूद हैं. नागरिक क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है. विमान खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

पायलट की स्थिति पर सस्पेंस
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल पायलट की सुरक्षा को लेकर है. रक्षा सूत्रों ने अभी तक पायलट की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने हादसे से पहले पैराशूट जैसी चीज को आसमान में देखा, जिससे संभावना जताई जा रही है कि पायलट ने विमान से कूदकर अपनी जान बचाई हो. हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. वायुसेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया है जो हादसे के कारणों का पता लगाएगी. जामनगर SP प्रेम सुख डेलू ने बताया ‘वायुसेना के (जगुआर) ट्रेनर विमान में दो पायलट सवार थे. एक को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. दूसरे पायलट को बचाने के लिए अभियान जारी है…’

एक महीने में दूसरा हादसा
जगुआर एयरक्राफ्ट क्रैश का एक महीने में ये दूसरा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को भी जगुआर प्लेन क्रैश हुआ था। एयरक्राफ्ट ने हरियाणा के अंबाला एयर बेस से अपनी रुटीन उड़ान भरी थी। दोपहर 3 बचकर 45 मिनट के करीब हरियाणा के ही पंचकुला के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। भारतीय वायुसेना के पास जगुआर डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक फाइटर के 6 स्क्वाड्रन है। जगुआर मुख्य रूप से ग्राउंड अटैक और सामरिक हमलों के लिए इस्तेमाल होता है।

 

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...