22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान को आतंकिस्‍तान बताने पर एंकर ने रोका तो जयशंकर ने यूरोप...

पाकिस्‍तान को आतंकिस्‍तान बताने पर एंकर ने रोका तो जयशंकर ने यूरोप को दिखाया आईना, बंद की बोलती

Published on

विएना

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑस्ट्रिया के दौरे पर थे। यहां पर उन्‍होंने कई मसलों पर चर्चा की और जिसमें से एक था आतंकवाद। एक इंटरव्‍यू में जयशंकर ने पाकिस्‍तान को जमकर धोया और यूरोप को समझाया कि आतंकवाद पूरी दुनिया की समस्‍या है। इससे पहले भी जब उन्‍होंने ऑस्ट्रिया के नेताओं से मुलाकात की थी तो कहा था कि आतंकवाद का केंद्र भारत के एकदम करीब है। उन्‍होंने यूरोप के नेताओं को बताया था कि कैसे आतंकवाद शांति और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है। एक इंटरव्‍यू में एंकर ने जब इस बात पर एतराज जताया कि उन्‍होंने पाकिस्‍तान के लिए आतंकवाद का केंद्र बिंदु जैसे शब्‍द का प्रयोग क्‍यों किया तो जयशंकर ने अपनी ही स्‍टाइल में इसका जवाब दिया।

जसशंकर की खरी-खरी
एंकर ने जयशंकर से पूछा कि आप पहले भी पाकिस्‍तान को आतंकवाद का केंद्र बिंदु कह चुके हैं। क्‍या यह शब्‍द ठीक रहेगा? इस पर उन्‍होंने जवाब दिया, ‘आज भी मैंने वही किया है और मैंने पाकिस्‍तान शब्‍द का प्रयोग भी नहीं किया। क्‍योंकि आप एक राजनयिक हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आप सच नहीं बोलेंगे। मैं और कोई कठिन शब्‍द भी प्रयोग कर सकता था। मेरा यकीन करिए भारत के साथ जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए केंद्र बिंदु बहुत छोटा शब्‍द है।’

पाकिस्‍तान को सब मालूम
उन्‍होंने आगे कहा कि यह वही देश है जिसने भारत की संसद और मुंबई पर हमला किया। जिसने होटल और पर्यटकों को निशाना बनाया। जो हर दिन घुसपैठ के लिए आतंकियों को भेज रहा है।’ जयशंकर ने कहा, ‘अगर आप अपनी सीमा को नियंत्रित कर रहे हैं, जहां पर खुले में आतंकी शिविर चल रहे हैं और वह भी सेना की देखरेख में। ऐसे में क्‍या आप मुझे यह यकीन दिलाना चाहते हैं कि पाकिस्‍तान को वाकई नहीं मालूम कि वहां क्‍या हो रहा है। खासतौर पर जब आतंकी सेना के स्‍तर रणनीति का प्रयोग आतंकवाद की ट्रेनिंग के लिए करते हैं।’ उन्‍होंने कहा कि कभी भी यूरोप की तरफ से दशकों से जारी आतंकवाद को कोई विरोध नहीं होता है।

यूरोप को दी नसीहत
एंकर ने इसके बाद जयशंकर से सवाल किया कि क्‍या यूरोप को पाकिस्‍तान-भारत के बीच युद्ध को लेकर घबराना चाहिए? इस पर जयशंकर बोले, ‘दुनिया को इस बात की चिंता करने की होगी कि आतंकवाद जारी है। लेकिन अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को इस बात की चिंता नहीं है। वह अक्‍सर मानता है कि यह उसकी समस्‍या नहीं है क्‍योंकि यह किसी दूसरे देश के साथ हो रहा है। मुझे लगता है कि दुनिया को आतंकवाद की चिंता करनी होगी और यही सबसे अहम है।’ इससे पहले अपने ऑस्ट्रियाई समकक्ष के साथ बोलते हुए जयशंकर ने कहा था कि आतंकवाद अंतरराष्‍ट्रीय शांति के लिए खतरा है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...