9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यजम्मू: कठुआ में 3 लोगों की हत्या, उपराज्यपाल ने दिए जांच के...

जम्मू: कठुआ में 3 लोगों की हत्या, उपराज्यपाल ने दिए जांच के आदेश, केंद्रीय मंत्री ने बताया आतंकी साजिश

Published on

जम्मू:

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के दूर-दराज इलाके में तीन लोगों की हत्या के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है और जांच के आदेश दिए हैं। शनिवार को लापता हुए तीनों लोगों के शव रविवार को बिलावर तहसील के मल्हार इलाके में मिले। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हत्याओं में आतंकवादियों का हाथ होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस शांत इलाके का माहौल खराब करने की साजिश है। स्थानीय बीजेपी नेता ने इसे टारगेट किलिंग बताया और आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने की मांग की। इस घटना के विरोध में बिलावर और आसपास के इलाकों में बंद रहा। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी हत्याओं की निंदा की और बढ़ते अपराध पर चिंता जताई।

मनोज सिन्हा ने क्या कहा?
एक्स पर एक पोस्ट में मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं कठुआ के वरुण सिंह, योगेश सिंह और दर्शन सिंह की क्रूर हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में मैं उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने पूरी और पारदर्शी जांच के आदेश दिए हैं और परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाएगा। न्याय सुनिश्चित किया जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी।

क्या है मामला?
दरअसल दर्शन सिंह (40), योगेश सिंह (32) और वरुण सिंह (15) 5 मार्च को लोहाई मल्हार, बिलावर तहसील में एक शादी समारोह से लौटते समय लापता हो गए थे। उनका पता लगाने के लिए कठुआ जिले के लोहाई मल्हार इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था। शनिवार को उनके शव इशू नाले में मिले।

केंद्रीय मंत्री का दावा, आतंकियों ने की हत्याएं
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर लिखा कि जिला कठुआ के बनी इलाके में आतंकवादियों की ओर से 3 युवाओं की निर्मम हत्या बेहद दुखद होने के साथ-साथ बेहद चिंता का विषय है। इस शांतिपूर्ण इलाके का माहौल खराब करने के पीछे गहरी साजिश नजर आती है। उन्होंने आगे बताया कि हमने इस मामले पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की है। केंद्रीय गृह सचिव खुद जम्मू पहुंच रहे हैं ताकि मौके पर स्थिति का जायजा लिया जा सके। मुझे विश्वास है कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और लोगों का विश्वास मजबूत रहे।

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने हत्याओं की निंदा की
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने हत्याओं की निंदा करते हुए कहा कि बढ़ता अपराध चिंता का विषय है। बिलावर और आसपास के इलाकों में रविवार को तीन नागरिकों की हत्या के विरोध में बंद रहा। फिंटर चौक पर प्रदर्शनकारियों के एक समूह का नेतृत्व करने वाले स्थानीय बीजेपी नेता गोपाल कृष्ण ने कहा कि यह आतंकवादियों की ओर से की गई टारगेट किलिंग का स्पष्ट मामला है, जिससे शांतिपूर्ण इलाका भय और क्रोध में डूब गया है। हम चाहते हैं कि सरकार जंगलों में आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करे। ताकि पिछले एक साल से जंगलों में छिपे आतंकवादियों का सफाया किया जा सके।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...