8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयवडा पाव कॉम्पिटिशन में पत्नी से हारे जापान के राजदूत, पीएम मोदी...

वडा पाव कॉम्पिटिशन में पत्नी से हारे जापान के राजदूत, पीएम मोदी ने दे दिया मजेदार जवाब

Published on

नई दिल्ली

भारत अपने फास्ट फूड्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां हर शहर में कोई न कोई खास डिश आपको मिल जाती है। इन फूड्स की दीवानगी हॉलीवुड सेलीब्रेटिज से लेकर विदेशी नेताओं तक में देखने को मिल चुकी है। जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने अपनी पत्नी के साथ पुणे में वडा पाव खाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपनी पत्नी के साथ वडा पाव का कॉम्पिटिशन करते दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उनकी पत्नी ने उन्हें हरा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी राजदूत हिरोशी सुजुकी के इस वीडियो पर जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा है कि ये ऐसा कॉम्पिटिशन है, जिसे आप हारने का बुरा नहीं मान सकते।

राजदूत सुजूकी ने शेयर किया वीडियो
जापान के राजदूत सुजूकी ने ट्विटर पर खुद ही वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरी पत्नी ने मुझे हरा दिया है। सुजूकी ने इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि यह एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसे आप हारने का बुरा नहीं मान सकते मिस्टर राजदूत। आपको भारत की पकवानों की विविधता का आनंद लेते हुए और इसे इतने नए तरीके से पेश करते हुए देखकर अच्छा लगा। ऐसे वीडियो आते रहें!

इंडियन स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाने की बात कही
इससे पहले भी सुजूकी ने ट्विटर पर एक अन्य वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने इंडियन स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाने की बात बताई है। उन्होंने कहा कि मुझे भारत का स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है, लेकिन थोड़ा कम तीखा रखो प्लीज। सुजूकी ने अपने ट्विटर फॉलोअर्स की रिकमंडेशन पर पुणे का मशहूर मिसल पाव भी ट्राई किया और उसका एक वीडियो भी पोस्ट किया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे रिएक्ट
प्रधानमंत्री मोदी के जवाब पर कई यूजर ने भी रिएक्ट किए। राजेश संघवी नाम के यूजर ने लिखा कि मिस्टर पीएम पहली बार आपको ऐसे एन्जॉय करते हुए देखा है। आपके लिए रेड कार्पेट तैयार है सर! कुछ यूजर राजदूत सुजूकी को देश के अन्य शहरों में मिलने वाले फास्ट फूड्स रिकमंड करते नजर आए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...