9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलजसप्रीत बुमराह से हुई भारी चूक... राहुल ने पैरों से लपका कैच,...

जसप्रीत बुमराह से हुई भारी चूक… राहुल ने पैरों से लपका कैच, टीम इंडिया को फिर भी नहीं मिला विकेट

Published on

मेलबर्न

बॉक्सिंग डे टेस्ट क चौथे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की एक नो-बॉल की वजह से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट नहीं मिला। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बुमराह ने लगभग सब कुछ सही किया, लेकिन पैर क्रीज से बाह जाने की वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑलआउट नहीं हो पाई। अगर बुमराह को यह विकेट मिलता तो यह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का उनका 5वां विकेट भी हो जाता।

आखिरी ओवर में हुई घटना
यह वाकया दिन के आखिरी ओवर में हुआ। नाथन लायन बल्लेबाजी कर रहे थे और भारत को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी। बुमराह ने एक शानदार गेंद फेंकी, जिस पर लायन ने बल्ले का किनारा लगा दिया। गेंद स्लिप में फील्डिंग कर रहे केएल राहुल के हाथों से निकल गई लेकिन उन्होंने पैरों से इसे लपक लिया। पूरी भारतीय टीम जश्न मनाने लगी। हालांकि, अंपायर ने नो-बॉल का इशारा किया। रिप्ले में साफ दिखा कि बुमराह का पैर क्रीज के आगे था।

इस नो-बॉल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को राहत की सांस दी। लायन को जीवनदान मिल गया और ऑस्ट्रेलियाई टीम कुछ और रन बनाने में कामयाब रही। भारत को अब अगले दिन वापस आकर आखिरी विकेट लेना होगा। हालांकि ये भी हो सकता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम आखिरी दिन का खेल शुरू होने से पहले ही पारी घोषित कर ले। ऐसे में भारतीय टीम ही 5वें दिन सुबह बल्लेबाजी के लिए उतरेगी।

आखिरी जोड़ी 55 रन बना चुकी
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में नौ विकेट पर 228 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 333 रन तक पहुंचाया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने चार जबकि मोहम्मद सिराज तीन विकेट चटकाए। दिन का खेल खत्म होने पर नाथन लायन 41 जबकि स्कॉट बोलैंड 10 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों अंतिम विकेट के लिए 55 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 70 जबकि कप्तान पैट कमिंस ने भी 41 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 479 रन के जवाब में भारतीय टीम 369 रन ही बना पाई थी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...