20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतिजया बच्चन ने राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ को दिखाई उंगली, भड़की...

जया बच्चन ने राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ को दिखाई उंगली, भड़की BJP

Published on

नई दिल्ली,

एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया यूजर्स समाजवादी पार्टी की नेता को उनके बर्ताव और गुस्से को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. मिसेज बच्चन की यह निंदा राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ को उंगली दिखाने को लेकर हो रही है.

सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल एक वीडियो में समाजवादी पार्टी की सांसद को आसंदी की ओर उंगली उठाते देखा जा रहा है. साथ ही भाव-भंगिमाओं पर गौर पर करने पर जया बच्चन काफी गुस्से में भी नजर आ रही हैं. सदन में असंसदीय अचारण को लेकर ही सपा सांसद की यूजर्स आलोचना कर रहे हैं.

वायरल वीडियो को इसी बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान का बताया जा रहा है. दरअसल, सदन में हंगामा करने और कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करने के आरोप में कांग्रेस सांसद रजनी पटेल को मौजूदा सत्र के शेष बचे दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था. इसी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने विरोध जताया और कांग्रेस सांसद का समर्थन किया. सपा सांसद का कहना था कि रजनी को बोलने का मौका नहीं दिया गया. इसी दौरान हंगामे के बीच महिला सांसद ने वेल से गुजरते हुए आसंदी को उंगली भी दिखाई.

जया बच्चन की ट्विटर यूजर्स समेत सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के नेता जमकर आलोचना कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण साव ने लिखा है कि जया बच्चन जी रंगमंच और लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच का अंतर रखिए. युवा पीढ़ी आपका अनुसरण करती है.

बीजेपी दिल्ली के प्रवक्ता अयज सहरावत ने लिखा है कि ”राज्यसभा सांसद जया बच्चन का व्यवहार शर्मनाक है.” राजस्थान बीजेपी के नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने लिखा, ”अहंकार में चूर जया बच्चन राज्यसभा में उप-राष्ट्रपति को उंगुली दिखा रही हैं…लोकतंत्र के मंदिर में ऐसे लोग कैसे आ जाते हैं.”

पैपराजी पर भी भड़की चुकीं
यह पहली बार नहीं है कि जब जया बच्चन इस तरह के तेवर दिखाते नजर आई हों. इससे कुछ दिन पहले ही मिसेज बच्चन बिना परमिशन फोटो क्लिक करने पर पैपराजी पर भी भड़क उठी थीं.

एक वायरल वीडियो में देखा गया कि पति अमिताभ बच्चन संग जया बच्चन मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं. उसी दौरान एक अनजान शख्स उनकी वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करने लगा. यह देख एक्ट्रेस और सांसद जया बोलीं, ”प्लीज, मेरी फोटोज मत लीजिए. मत लो मेरी तस्वीरें.” लेकिन जब वह शख्स रिकॉर्डिंग करने से नहीं रुका तो जया ने भड़कते हुए बोला- तुम्हें अंग्रेजी नहीं आती क्या…? फिर आगे कहती हैं- ”ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए.”

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...