4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यNDA की बैठक में जयंत चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह,...

NDA की बैठक में जयंत चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, सपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल

Published on

लखनऊ ,

एनडीए (NDA) की बैठक में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. इस बैठक में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के तमाम नेता मौजूद रहे. कई दिग्गज नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर नजर आए. हालांकि, इसको लेकर सपा और कांग्रेस ने सवाल उठाया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को मंच पर जगह नहीं देना उनका अपमान है.

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जयंत चौधरी को नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर जगह नहीं मिली. मोदी जी के यहां जो जाएगा उसके साथ यही होगा. पार्टी में शामिल कराते वक्त बड़े-बड़े गुलदस्ते और हार दिए जाते हैं, लेकिन बाद में अपमानित किया जाता है.

वहीं, सपा ने सवाल पूछा कि एक सांसद वाली पार्टी की अनुप्रिया पटेल को मंच पर जगह मिल गई लेकिन दो सांसद वाले आरएलडी के नेता को नहीं मिली. घोसी से लोकसभा का चुनाव जीते सपा के राजीव राय ने कहा कि जो लोग किसानों को आतंकी कहते थे उनके साथ जाने पर यही हाल होगा.

बकौल राजीव राय- किसानों के सबसे बड़े नेता चौधरी साहब के पौत्र जयंत चौधरी का यह केवल अपमान नहीं है बल्कि उन किसानों का भी अपमान है जिनको भला-बुरा कहा गया. जयंत को अगर किसानों के सम्मान की चिंता होगी और अपने आत्मसम्मान की चिंता होगी तो वह इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

राजीव राय ने कहा कि कितना सम्मान था उनका समाजवादी पार्टी में, ऐसी स्थिति में उनको अपने आत्मसम्मान में और किसानों के सम्मान में वहां से निकल जाना चाहिए. हम उन्हें लेंगे या नहीं लेंगे या राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्णय होगा. ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व नेकहा है कि जो आएगा उसका स्वागत होगा. अखिलेश यादव के पास जो भी जाता है उसका वह दिल खोलकर स्वागत करते हैं.

सपा नेता ने आगे कहा कि जिस दिन मुझे घोसी से टिकट मिला था, यकीन था मैं निकाल लूंगा. बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिली है. कई बार अफवाह उड़ाई गई कि टिकट कट जाएगा लेकिन अखिलेश जी ने मुझपर भरोसा जताया.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...