8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्य'हो सकता है जज साहब ने पैसा उधार लिया हो…', दिल्ली HC...

‘हो सकता है जज साहब ने पैसा उधार लिया हो…’, दिल्ली HC के न्यायाधीश के घर मिले कैश पर बोले अखिलेश

Published on

लखनऊ ,

दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर से मिली नकदी को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जज साहब पर भ्रष्टाचार का सवाल नहीं उठ सकता. उन्होंने कहा कि ‘… हो सकता है कि उन्होंने (यशवंत वर्मा ने) पैसा उधार लिया हो, वो पैसा रखा हो. वीडियो को ध्यान से देखिए, उसमें एक भगवा रंग का कपड़ा दिखाई दे रहा है. कई बार आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं. ये तो थोड़ी सी रकम ही बरामद हुई है. उत्तराखंड में कई सौ करोड़ रुपये जब्त हुए हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया कि वह किसका पैसा है.

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन में हिंदुओं के लापता हो जाने के बाद हिंदुओं से झूठ बोल रही है. महाकुंभ में जिन लोगों की जान गई या लापता हो गए, उन्हें सरकार न ढूंढना चाहती है न मुआवजा देना चाहती है. अखिलेश ने पूछा कि क्या ऐसे लोग सनातनी हो सकते हैं? सनातनी लोग तो वो हैं जो दूसरा का दुख अपना दुख समझते हैं. दूसरों की परेशानी को अपनी परेशानी समझते हैं. सत्य का रास्ता ही सनातन का रास्ता है.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रचार किया गया कि यह डिजिटल महाकुंभ है, अगर ऐसा था तो वहां (महाकुंभ मेला क्षेत्र में) ड्रोन और सीसीटीवी कहां गए? उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले लोग हम पर आरोप न लगाएं, ये झूठे सनातनी लोग हैं, सबसे दुर्भाग्य की बात ये है कि ये लोग इतिहास औऱ नाम ही बदलते हैं. इन्होंने (बीजेपी) सम्राट हर्षवर्धन का एक बार भी नाम नहीं लिया. ये सम्राट हर्षवर्धन का शुरू किया हुआ कुंभ है.

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी बताए कि उन लापता लोगों का कब तक पता लगा लेगी, जो कुंभ के दौरान लापता हो गए थे, जिन लोगों ने महाकुंभ के दौरान एक्सीडेंट में अपनी जान गंवा दी या लापता हो गए उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा. क्या बीजेपी सरकार कभी सम्राट हर्षवर्धन का नाम लेगी?

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...