15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयजरा संभलकर! अगले तीन दिन मुश्किल भरे, दिल्ली से लेकर बिहार तक...

जरा संभलकर! अगले तीन दिन मुश्किल भरे, दिल्ली से लेकर बिहार तक ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों शीतलहर और कोहरे का सितम जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के इलाकों में अगले तीन से पांच दिनों के लिए कड़ाके की ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जबकि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में ठंडे दिन की स्थिति बनी रह सकती है। शीतलहर के चलते कई जगहों पर स्कूलों को बंद किया गया है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में जहां शीतलहर का अलर्ट है, तो वहीं हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

आखिर क्यों चल रही है शीतलहर?
मौसम विभाग ने कहा कि समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 130-140 समुद्री मील नॉट की ‘जेट स्ट्रीम हवाएं’ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चल रही हैं। IMD के अनुसार इसी मौसमी बदलाव की वजह से बर्फीली हवाएं नीचे की तरफ आ रही हैं और उत्तर भारत में शीत लहर/ठंडे दिन की स्थिति बढ़ रही है। अगले 3-4 दिनों में जेट स्ट्रीम की इसी तरह की तीव्रता जारी रहने की संभावना है।’

कहां-कहां कड़ाके की ठंड का अलर्ट?
मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस और पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, राजस्थान और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। IMD ने कहा, ‘दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में यह सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। शुक्रवार को बीकानेर (पश्चिमी राजस्थान) और कानपुर (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’

पंजाब से लेकर बिहार से बर्फीली हवाएं करेंगी परेशान
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में शनिवार सुबह तक और कुछ हिस्सों में रात/सुबह में कुछ घंटों के लिए और अगले चार दिनों तक कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार और रविवार की सुबह कुछ घंटों के लिए और अगले तीन दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में रात/सुबह में घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। बिहार के कुछ हिस्सों में 24 जनवरी तक और पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में रविवार तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

दो से तीन डिग्री तक लुढ़केगा पारा
IMD के अधिकारी ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं होने की भी भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा, ‘शनिवार और रविवार को पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। रविवार तक उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर पाला पड़ने की संभावना है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...