21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली असेंबली स्पीकर राम निवास गोयल का चुनावी राजनीति से संन्यास का...

दिल्ली असेंबली स्पीकर राम निवास गोयल का चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान, जानिए केजरीवाल ने क्या कहा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने चुनावी राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान किया है. इसे लेकर उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की है. पत्र में खुद को चुनावी राजनीति से सन्यास लेने की कही बात कहते हुए उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों द्वारा दिये सम्मान का आभार जताया. उन्होंने कहा कि वह अब अपनी उम्र के कारण चुनावी राजनीति से दूर रहना चाहते हैं, लेकिन पार्टी की सेवा करते रहेंगे. केजरीवाल ने गोयल के फैसले पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे एक भावुक क्षण बताया।

पत्र में कही ये बात
केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में राम निवास गोयल ने लिखा, ‘मैं विनम्रतापूर्वक आपको अवगत कराना चाहता हूं कि पिछले 10 सालों से शहादरा विधानसभा के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मैंने कुशलतापूर्वक अपना दायित्व निभाया है. आपने मुझे हमेश बहुत सम्मान दिया है जिसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगा. पार्टी और सभी विधायकों ने भी मुझे बहुत सम्मान दिया है, इसके लिए मैं सबका आभार प्रकट करता हूं’

पत्र में उन्होंने आगे लिखा, ‘अपनी उम्र के कारणों से स्वयं को चुनावी राजनीति से अलग करना चाहता हूं. मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी में रहकर तन-मन-धन से सेवा करता रहूंगा. आपके द्वारा जो भी दायित्व मुझे सौंपा जाएगा उसको निभाने का प्रयास करूंगा.’

केजरीवाल की प्रतिक्रिया
केजरीवाल ने उनके पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पर लिखा, ‘रामनिवास गोयल जी का चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है. उनके मार्गदर्शन ने वर्षों तक हमें सदन के अंदर और बाहर सही दिशा दिखाई है. अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते उन्होंने हाल ही में अभी कुछ दिन पहले ही चुनावी राजनीति से अलग होने की अपनी इच्छा ज़ाहिर की थी. उनके निर्णय का हम सम्मान करते हैं. गोयल साहब हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं और हमेशा रहेंगे. पार्टी को उनके अनुभव और सेवाओं की भविष्य में भी हमेशा ज़रूरत रहेगी.’

लंबे समय से कर रहे हैं सियासत
आपको बता दें कि रामनिवास गोयल लंबे समय से सियासत में हैं. 1993 में वह शहादरा सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे. बाद में जब आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आई तो वह उसमें शामिल हो गए. इसके बाद बीते दो चुनावों में उन्होंने लगातार जीत हासिल की और फिर विधानसभा के स्पीकर बने.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...