5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स' के कार्यक्रम में भड़के कैलाश खेर, बोले- तमीज...

‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ के कार्यक्रम में भड़के कैलाश खेर, बोले- तमीज सीखो

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में इन दिनों ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ को लेकर चर्चा में है। पीएम मोदी ने 25 मई को इसका उद्घाटन किया। लखनऊ में इसके लिए बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड के स्टार सिंगर कैलाश खेर को बुलाया गया था। जहां कैलाश खेर ने आयोजकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कैलाश को कहते सुना जा सकता है,”होशियारी दिखा रहे हो, पहले तमीज़ सीखो. एक घंटा हमको इंतजार कराया…”

क्या है मामला?
दरअसल कैलाश को इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। लेकिन जाम होने के कारण वह एक घंटे देरी से वहां पहुंचे। इसलिए वह आयोजकों पर भड़क गए। जाम में फंसे होने के कारण उन्होंने कहा कि इसके लिए सही तरह से व्यवस्था की जानी चाहिए थी। कैलाश बोले,”होशियारी दिखा रहे हो, पहले तमीज़ सीखो। एक घंटा हमको इंतजार कराया, क्या है ये खेलो इंडिया? किसी को काम करना आता नहीं है बोलना चाहेंगे तो इतना बोल देंगे कि छोड़ दीजिए सब।”

आगे खेर ने कहा,”खेलो इंडिया तब है, जब हम खुश होंगे, घरवाले खुश होंगे तो बाहर वाले खुश होंगे।” कैलाश को इस तरह गुस्से में देख वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। हालांकि इसके बाद वह मंच पर गए और उन्होंने पूरे दिल से परफॉर्म भी किया। कैलाश ने मंच से कहा,”अगर आपने मुझे परफॉर्मेंस के लिए बुलाया है, तो अगला एक घंटा पूरी तरह से मेरा है। मैं अपनी मातृभूमि भारत और उसके नागरिकों की पूजा करता हूं। लेकिन मैनेजमेंट उचित होना चाहिए, वरना कार्यक्रम बाधित होता रहेगा।”

पीएम को किया धन्यवाद
इस कार्यक्रम के बाद कैलाश खेर ने ट्विटर के जरिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा,”धन्यवाद हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी खेल और संगीत को एक साथ जोड़ने की पहल कराने के लिए, दोनों विधाओं को देश में युगों युगों से हल्के में लिया जाता रहा है।” बता दें कि ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023’ को देश का सबसे बड़ा खेल कार्यक्रम बताया जा रहा है। जो 25 मई से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीबीडी विश्वविद्यालय में हो रहा है। ये हिस्टोरिकल इवेंट 10 दिनों तक चलेगा, 3 जून को इसका समापन वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में होगा।

 

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...