15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS के कई प्रमुख राज्यों में ट्रंप पर भारी दिख रही हैं...

US के कई प्रमुख राज्यों में ट्रंप पर भारी दिख रही हैं कमला हैरिस, पोल्स में सामने आए आंकड़े

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति का चुनाव होना है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप हैं तो दूसरी ओर कमला हैरिस. लेकिन कई सर्वे में ये बात सामने आई है कि कमला हैरिस कई प्रमुख राज्यों जैसे एरिजोना, मिशिगन और पेंसिल्वेनिया में ट्रंप पर भारी पड़ती दिख रही हैं.

ट्रंप पर भारी दिख रही हैरिस
यूमैस लोवेल के सेंटर फॉर पब्लिक ओपिनियन और यूगव द्वारा जारी ताजा पोल के अनुसार, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस मिशिगन राज्य में ट्रंप के मुकाबले हल्का सा बढ़त बनाए हुए हैं. हैरिस 48 प्रतिशत और ट्रंप 43 प्रतिशत के साथ आगे हैं.

इस पोल पर यूमैस लोवेल के प्रोफेसर रोड्रिगो कास्त्रो कॉर्नेजो ने कहा, ‘यह मार्जिन उपराष्ट्रपति के अभियान के लिए अच्छी खबर है.’ उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप को इस राज्य में अपनी मजबूती बढ़ानी है तो फिर उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी.

वहीं, पेंसिल्वेनिया में भी हैरिस को ट्रंप के मुकाबले हल्की बढ़त है. पोल्स के अनुसार, पेंसिल्वेनिया में दोनों नेतओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. आने वाले हफ्तों में यहां और कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

बता दें कि हाल ही में ट्रंप ने न्यूज प्रोग्राम ‘Full Measure’ में कहा कि अगर वो कमला हैरिस के खिलाफ राष्ट्रपति का चुनाव हार जाते हैं तो दोबारा राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यही चुनाव मेरा आखिरी होगा, मुझे नहीं लगता कि मैं 2028 का चुनाव लड़ूंगा.’ ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस चुनाव में वो सफल होंगे.

दरअसल, ट्रंप और हैरिस के बीच हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद से हैरिस को बढ़त मिली है. कई सर्वे से पता चला है कि बहस के दौरान ट्रंप थोड़ा असहज दिखे थे. वहीं, हैरिस के मुकाबले अब ट्रंप की उम्र भी एक बड़ा मुद्दा बनती दिख रही है. उम्र और खराब स्वास्थ्य के चलते बाइडेन को अपनी उम्मीदवारी छोड़नी पड़ी थी.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...