19.4 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeकंगना रनौत ने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने पर तोड़ी चुप्‍पी, उधर...

कंगना रनौत ने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने पर तोड़ी चुप्‍पी, उधर AAP से उम्मीदवार बन सकती हैं परिणीति चोपड़ा

Published on

किरण खेर चंडीगढ़ से दो बार सांसद रह चुकी हैं, लेकिन इस बार वह चुनाव का हिस्सा बनने के मूड में नहीं हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हिमाचल की रहने वाली और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। अब इस पर कंगना रनौत ने चुप्पी तोड़ दी है। वहीं आम आदमी पार्टी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ऐसे में पिछले 10 सालों से सांसद के तौर पर काम कर रहीं किरण खेर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर कभी भी आम लोगों की समस्याएं सुनने के लिए फील्ड में नजर नहीं आती हैं। अब ऐसे में बीजेपी किरण खेर की जगह किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारने की सोच रही है। इस बीच, कंगना रनौत पिछले कुछ समय से बीजेपी के हर फैसले का सपोर्ट कर रही हैं। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में Kangana Ranaut को चंडीगढ़ से मैदान में उतार सकती हैं।

कंगना रनौत ने बताई सच्चाई
लेकिन खबरों के बीच एक्ट्रेस मे इस पर रिएक्शन दिया है और खबरों को खारिज किया है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, ‘मेरे रिश्तेदार और दोस्त मुझे यह मानकर भेज रहे हैं कि हेडलाइन मैंने दी है, लेकिन यह हेडलाइन और खबर मेरे द्वारा नहीं दी गई है।’

परिणीति चोपड़ा लड़ सकती हैं चुनाव?
वहीं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शायद आम आदमी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को अपना नया उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि इस पर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...