19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिकंगना रनौत ने किसानो को रेपिस्ट और हत्यारा बताया , BJP ने...

कंगना रनौत ने किसानो को रेपिस्ट और हत्यारा बताया , BJP ने किया किनारा, विपक्ष हमलावर

Published on

नई दिल्ली,

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता. उन्होंने किसान आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और प्रदर्शन स्थल पर रेप और हत्याएं हो रही थीं. कंगना रनौत के इस बयान पर विपक्ष लगातार हमलावर है. कांग्रेस ने कंगना पर NSA के तहत एक्शन लिए जाने की मांग की है. वहीं, अब बीजेपी ने भी कंगना के इस बयान से किनारा करते हुए कहा कि ये उनका निजी बयान है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है.

किसान आंदोलन को लेकर क्या बोलीं थीं कंगना रनौत
एक मीडिया इंटरव्यू में बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व कमजोर होता तो भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति हो सकती थी. सभी ने देखा कि किसान आंदोलन के दौरान क्या हुआ. प्रदर्शन के नाम पर हिंसा फैलाई गई. वहां रेप हो रहे थे, लोगों को मारकर लटकाया जा रहा था. केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले को सही ठहराते हुए कंगना ने कहा कि जब बिल को वापस लिया गया तो सभी उपद्रवी चौंक गए. क्योंकि उनकी प्लानिंग तो बहुत लंबी थी.

कांग्रेस ने उठाए सवाल
विपक्षी दलों ने कंगना के इस बयान पर निशाना साधा है. पंजाब के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका ने कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने और एनएसए के तहत एक्शन लेने की मांग की है. उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि कंगना ने पंजाब और किसानों को बदनाम किया है. ऐसे में उन्हें डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाना चाहिए. वेरका ने कहा कि आए दिन कंगना पंजाब के नेताओं और किसानों पर सवाल उठाती हैं. उनपर एक्शन लिया जाना चाहिए.

बीजेपी ने किया किनारा
पंजाब के बीजेपी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने इसे कंगना का निजी बयान बताया है. उन्होंने कहा, ‘किसानों पर बोलना कंगना का विभाग नहीं है. यह कंगना का निजी बयान है. PM मोदी और भाजपा किसान हितैषी हैं. कंगना को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. उन्हें ऐसे बयानों से दूरी बनानी चाहिए. रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी नेताओं ने कंगना के इस बयान के खिलाफ शीर्ष नेतृत्व से शिकायत भी की है.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...