12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकर्नाटक: कांग्रेस नेता प्रियंक खरगे का बकरीद को लेकर बजरंग दल को...

कर्नाटक: कांग्रेस नेता प्रियंक खरगे का बकरीद को लेकर बजरंग दल को चेतावनी, कही ये बात

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियंक खरगे ने बकरीद को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से बजरंग दल और गौ रक्षकों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने बजरंग दल को कड़ी धमकी देते हुए पुलिस अधिकारियों से कहा कि जो लोग शॉल पहनते हैं, वे कानून अपने हाथ में लेते हैं और कहते हैं कि वे इन्हीं ‘दल’ के हैं, ऐसे लोगों को पीटकर सलाखों के अंदर डाल दो.

खरगे ने एक अन्य बयान में कहा कि पशुधन के परिवहन पर कानून बहुत स्पष्ट है. उनके पास वैध दस्तावेज होने चाहिए. कुछ महीने पहले रामनगर में एक पशु व्यापारी इदरीस पाशा की हिंदुत्व चरमपंथी पुनीत केरेहल्ली द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी. सीएम सिद्धारमैया ने उनके परिवार को 25 लाख का मुआवजा दिया. क्योंकि सांप्रदायिक झड़पों के कारण उनकी हत्या कर दी गई थी.

जेपी नड्डा, अमित मालवीय के खिलाफ शिकायत
उधर, प्रियंक खरगे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण के वीडियो से कथित छेड़छाड़ के मामले में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अरुण सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

खरगे ने राहुल गांधी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण पोस्ट साझा करने का भी आरोप लगाया. खरगे ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि तीनों भाजपा नेता समाज में नफरत फैला रहे हैं.

मंत्री ने आरोप लगाया, ‘अमित मालवीय द्वारा साझा किए गए वीडियो में, राहुल गांधी को एक दुर्भावनापूर्ण और झूठे एनिमेटेड वीडियो में निशाना बनाया गया है, जिसका नड्डा और अरुण सूद जैसे भाजपा के प्रमुख नेताओं ने समर्थन किया है.’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘यह वीडियो 17 जून, 2023 को मालवीय के ट्विटर हैंडल पर न केवल (राहुल) गांधी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के स्पष्ट और दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रसारित किया गया था, बल्कि यह सांप्रदायिक कलह को भड़काने तथा कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के व्यक्तित्व को गलत तरीके से पेश करने का भी प्रयास था.’

खरगे ने आरोप लगाया कि वीडियो कांग्रेस और उसके नेताओं को ‘राष्ट्र-विरोधी तत्वों’ के रूप में पेश करता है. मंत्री ने अपनी शिकायत में कहा कि वीडियो में राहुल गांधी के भाषणों को छेड़छाड़ करके पेश किया गया.प्रियंक खरगे ने कहा कि वीडियो का एक चिंताजनक पहलू, इस्लामी आस्था के लोगों के साथ राहुल गांधी की बातचीत को एनिमेशन के जरिये गलत तरह से पेश करना भी है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...