9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यकश्मीर: अनंतनाग में दो आतंकी ढेर; खानयार में एनकाउंटर जारी, चार जवान...

कश्मीर: अनंतनाग में दो आतंकी ढेर; खानयार में एनकाउंटर जारी, चार जवान घायल

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अनंतनाग में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जिन दो आतंकियों को ढेर किया गया है, उनमें से एक विदेशी है।

अनंतनाग के अलावा श्रीनगर में भी एक एनकाउंटर चल रहा है। यहां सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस डाउन टाउन इलाके में खानयार में आतंकियों को घेरे हुए हैं। टीवी चैनल्स के अनुसार, पुलिस ने इन दोनों आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन उनकी तरफ से जारी गोलीबारी को देखते हुए उन्हें निशाने पर ले लिया। जिस इलाके में यह सर्च ऑपरेशन चल रहा है, वहां काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

अनंतनाग में एनकाउंटर जारी
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के शांगस-लारनू इलाके में हलकान गली के पास यह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के साथ हुई इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, जिनसें से एक स्थानीय और दूसरा विदेशी नागरिक है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वे किस आतंकवादी समूह के सदस्य थे। अधिकारी ने बताया कि इलाके में अब भी अभियान जारी है तथा आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ जारी है, अब तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...