13.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल ने पूछा-वो कौन गुंडों का सरदार है जिसे देश के सारे...

केजरीवाल ने पूछा-वो कौन गुंडों का सरदार है जिसे देश के सारे गुंडे रिपोर्ट करते हैं? गिरिराज सिंह का पलटवार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसी के साथ सियासी बयानबाजी का भी पारा बढ़ा हुआ है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से बीजेपी पर ‘हमला करने’ का आरोप लगा रहे हैं। आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इन गुंडों का सरकार कौन है? वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर पलटवार किया है।

‘खुलेआम लोगों को दी जा रही धमकियां’
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, जिस तरह से दिल्ली के चुनाव में एक के बाद एक गुंडागर्दी हो रही है तोड़फोड़ हो रही है, सभी लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि सारी गुंडागर्दी का सोर्स क्या है? एक प्रश्न जो सब लोग पूछ रहे हैं और सब लोग के मन में है वह यह है कि इस देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है? पिछले कुछ दिनों में किस तरह से लोगों के ऊपर हमले किए जा रहे हैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं, जनता को धमकियां दी जा रही हैं। खुलेआम धमकी दी जा रही है कि बीजेपी में आ जाओ नहीं तो यह कर देंगे वह कर देंगे।

‘पुलिस लाचार और बेसहारा’
उन्होंने आरोप लगाया कि खुलेआम मारपीट हो रही है, हमले हो रहे हैं, हिंसा हो रही है और बगल में पुलिस वाले खड़े होकर देख रहे हैं। पुलिस हेल्पलेस और लाचार है। पुलिस बेसहारा है व कुछ कर नहीं पा रही है। ऐसा नहीं कि वह करना नहीं चाहते हैं। वह कौन गुंडा है जिसके सामने दिल्ली पुलिस लाचार है? वह कौन गुंडा है जिससे दिल्ली पुलिस डरती है। कल की घटना है कि चुनाव के दौरान सात पत्रकारों के ऊपर हमले किए गए। एक का सिर फोड़ दिया सारी रात उनको थाने में गिरफ्तार करके रखा।

‘हमलावरों को छोड़ दिया’
जिन लोगों ने हमला किया उनको छोड़ दिया गया और जो पत्रकार उसे कवर करने गए थे उन पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया। यह संसद से एक किलोमीटर दूरी पर हुआ। यह सुप्रीम कोर्ट से और इलेक्शन कमीशन से एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ। इस देश का वह कौन गुंडा है वह कौन गुंडों का सरदार है जिसको देश के सारे गुंडे रिपोर्ट करते हैं जनता पूछ रही है कि वह कौन गुंडा है जिसे किसी संस्था का डर नहीं है देश की सर्वोच्च संस्थाओं का डर नहीं है।

गिरिराज सिंह का पलटवार
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से बड़ा कोई गुंडा नहीं है। जो गुंडागर्दी उन्होंने गरीबों के साथ की, वो अफवाह फैलाकर की। अरविंद केजरीवाल ने गरीबों को धोखा देकर, गंदा पानी देकर गुंडागर्दी की है। अरविंद केजरीवाल दस साल से दिल्ली के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं, उनसे बड़ा कोई गुंडा नहीं है।”

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...