9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल, संजय सिंह, राघव चड्ढा... स्वाति मालीवाल ने इन नेताओं के लिए...

केजरीवाल, संजय सिंह, राघव चड्ढा… स्वाति मालीवाल ने इन नेताओं के लिए कह दी ये बात

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्वाति मालीवाल ने कहा है कि उनके जरिए पार्टी के दूसरे नेताओं को यह संदेश देने की कोशिश हो रही है कि किसी भी गलत हरकत के खिलाफ आवाज उठाने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में स्वाति मालीवाल ने कहा कि शुरू में जब उन्होंने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की थी उस वक्त पार्टी ने सहानुभूति दिखाई थी। लेकिन साथ में यह भी कहा गया था कि यदि उन्होंने कोई शिकायत दर्ज कराई तो वे उन्हें बीजेपी का एजेंट करार देंगे और झूठा साबित करेंगे।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि संजय सिंह ने मेरी मदद करने की कोशिश की और चाहते थे कि न्याय हो लेकिन जब ऊपर से मेरे चरित्र पर हमला करने का आदेश हो, तो कोई क्या कर सकता है। बिभव कुमार से जुड़े सवाल पर स्वाति मालीवाल ने कहा कि यदि कोई किसी को पीटता है, तो निश्चित रूप से इसके कुछ कारण होंगे। पुलिस को यह पता लगाने के लिए जांच करनी होगी कि ऐसा क्यों हुआ और किसके निर्देश पर हुआ।

पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने कहा कि सीएम जेल से बाहर आ गए थे और हर कोई उनसे मिलने जा रहा था। मैं भी गई। मैंने उन्हें नहीं बताया था कि मैं आ रही हूं, न ही मुझे पता था कि वह वहां होंगे। यदि वह वहां नहीं होते तो मैं सिर्फ उनके परिवार से मिलती और वापस चली जाती। स्वाति मालीवाल ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अपनी मांग दोहराई और कहा कि कुमार का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाना चाहिए। मालीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हम कई मौकों पर मिले हैं, लेकिन मैं उन्हें अपना सहकर्मी नहीं कहूंगी क्योंकि मैं हमेशा जमीनी कार्यकर्ता रही हूं और वह पहले मनीष सिसोदिया और फिर सीएम के पीए थे। कुमार पूरी तरह बदल गए हैं। लोग अब उनके प्रभाव से डरते हैं।

मालीवाल ने कहा कि ‘जब मैं ड्राइंग रूम में थी, जो मुख्य द्वार से दूर है, तो सुरक्षाकर्मियों ने शोर नहीं सुना होगा। केवल घर के अंदर के लोगों ने ही सुना होगा। घटना से पहले मुझे कर्मचारियों ने बताया था कि सीएम अंदर हैं और कुछ देर में आएंगे। लेकिन जब मैं दर्द से कराह रही थी और मदद मांग रही थी, तो कोई नहीं आया। किसी ने मेरी बात क्यों नहीं सुनी, यह जांच का विषय है। मालीवाल ने कहा कि वह सीएम को क्लीन चिट नहीं देंगी। यह घटना तब हुई जब मैं उनके घर के अंदर थी, जब वे घर पर थे और जिस तरह की पीड़ा और शर्मिंदगी मुझे झेलनी पड़ी है, वह बहुत बड़ी है।

सीएम आरोपी के साथ घूम रहे हैं। बिभव को नायक और मुझे खलनायक के रूप में पेश करने की कोशिश की जा रही है। इसलिए मैं किसी को क्लीन चिट कैसे दे सकती हूं। यह देखते हुए कि सीएम कह रहे हैं कि एक कहानी के दो पहलू होते हैं, स्वाति मालीवाल ने पूछा कि कहानी का दूसरा पहलू क्या है। मैंने सीएम आवास में जबरन प्रवेश किया है। कोई ऐसा कैसे कर सकता है, और कुछ फुटेज तो होनी ही चाहिए। जब पार्टी में उथल-पुथल मची थी, तब आप मौके से गायब थीं। स्वाति मालीवाल ने कहा कि हार्वर्ड कॉन्फ्रेंस के लिए अमेरिका में थी उसके बाद अपनी बहन से मिलने गई जो बीमार थीं। मैं उनके साथ 15 दिन तक रही और वापस आ गई। अगर यही कारण है (घटना के लिए), तो यह काफी शर्मनाक है। स्वाति ने कहा कि ‘एक और सांसद हैं जो सिर्फ दो दिन पहले लौटे हैं, जबकि मैं दो महीने पहले आई थी। हालांकि, उन्हें रेड कार्पेट ट्रीटमेंट मिला और उन्हें मंच पर बैठाया गया, जबकि मुझे पीटा गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...