11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराजनीतिपिता का हाथ थामे दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे थे केजरीवाल,...

पिता का हाथ थामे दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे थे केजरीवाल, आज की पूछताछ हुई कैंसिल

Published on

नई दिल्ली:

आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी के मामले में आज दिल्ली पुलिस अरविंद केजीरवाल के माता- पिता से पूछताछ करने वाली थी। हालांकि अभी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली पुलिस सीएम अरविंद केजरीवाल के माता पिता से पूछताछ नहीं करेगी। केजरीवाल घऱ पर दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस का इंतजार करते हुए केजरीवाल ने किया ट्वीट
कुछ देर पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर माता पिता के साथ पुलिस का इंतजार करते हुए फोटो और वीडियो पोस्ट की थी। वीडियो को पोस्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा था कि मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतज़ार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फ़ोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था। लेकिन वो आएंगे या नहीं – इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी।

भले ही आज दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के माता- पिता से पूछताछ करने का फैसला कैंसिल कर हो लेकिन उससे कुछ देर पहले ही दिल्ली सरकार की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि जब से सीएम जेल से बाहर आए हैं, बीजेपी की बेचैनी बढ़ गई है। उनके रोज-रोज नए हमले सीएम और आम आदमी पार्टी पर हो रहे हैं। बीजेपी वाले सोच रहे थे कि सीएम चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे, लेकिन ऊपर वाले की कृपा और कोर्ट की वजह से बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी दिल्ली पुलिस को केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ के लिए भेज रहे हैं। मैं पीएम से पूछना चाहती हूं कि वो दोनों बुजुर्ग हैं, 80 से 85 साल उनकी उम्र है। बीमार रहते हैं। बिना सहारे चल नहीं पाते हैं। उनसे पूछताछ के लिए वह पुलिस को भेज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वाले बीमार माता-पिता पर अत्याचार कर रहे हैं।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...