11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल ने जीत लिया दिल्ली का दिल, 15 साल बाद MCD से...

केजरीवाल ने जीत लिया दिल्ली का दिल, 15 साल बाद MCD से बाहर कमल

Published on

दिल्ली

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है. आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं बीजेपी ने 104 और कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है. अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है. उधर, एमसीडी चुनाव में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल आप दफ्तर पहुंचे. उनके साथ मनीष सिसोदिया, भगवंत मान भी मौजूद रहे. केजरीवाल ने यहां कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया. केजरीवाल ने दिल्ली की जनता और आप कार्यकर्ताओं का आभार जताया. केजरीवाल ने कहा कि वे जनता की उम्मीदों को पूरा करेंगे. दिल्ली के सीएम ने सभी जीते हुए उम्मीदवारों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि हारे हुए प्रत्याशी निराश न हों, हम दिल्ली को ठीक करने में उनका भी सहयोग लेंगे.

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि चुनाव लड़ते तो नेता हैं, लेकिन जीतती जनता है. इस बार एमसीडी चुनाव में 15 साल बाद जनता जीत गई. आम आदमी पार्टी को बने हुए अभी 10 साल हुए हैं, लेकिन मान ने दिल्ली भी जीती और दिल्ली की दिल भी जीता. कल शाम तक आम आदमी पार्टी गुजरात में भी जीत जाएगी.

सिसोदिया ने जनता का आभार जताया
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार. दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे निगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को जिताया. हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है.

जीत से गदगद हुए भगवंत मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान भी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को बधाई देने पहुंचे. उन्होंने कहा, 15 साल की बीजेपी को हमने हराया है. आप ने एमसीडी में क्लीन स्वीप कर दी. बीजेपी के सभी सांसद दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे. भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी कह रही थी कि एग्जिट पोल गलत साबित हो रहे हैं. तो कल के एग्जिट पोल (गुजरात एग्जिट पोल) भी गलत साबित होंगे.

4 दिसंबर को हुआ था मतदान
दिल्ली चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए राजधानी में कुल 42 मतगणना केंद्र बनाए गए थे. दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था. ये मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन में बनाए गए.

1349 उम्मीदवार मैदान में थे
मतगणना के लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों को पहले ही तैनात किया गया था. इस बार MCD चुनावों में 250 वॉर्ड में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में थे.चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 250 वॉर्डों में कुल 50.47 फीसदी मतदान हुआ था. यह 2017 में हुए चुनाव के मुकाबले तीन फीसदी कम दर्ज किया गया. इससे पहले दिल्ली के निकाय चुनाव में 2017 में 53.55 फीसदी, 2012 में 53.39 फीसदी और 2007 में 43.24 फीसदी मतदान हुआ था.

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं जिनमें से करीब आधे मतदाताओं ने ही इन चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस चुनाव में 95,458 वोटर ऐसे रहे, जो पहली बार वोट डालने के योग्य हुए. दिल्ली नगर निगम देश के सबसे बड़े निकायों में से एक है. दिल्ली नगर निगम में हाल ही में परिसीमन हुआ था, जिसके बाद ये पहला निकाय चुनाव हुआ है.

एग्जिट पोल में आप की जीत
एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी की जीत के संकेत मिले थे. आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में जो आंकड़े सामने आए हैं वो यही इशारा कर रहे हैं कि एमसीडी चुनाव में केजरीवाल का करिश्मा चल गया है. एग्जिट पोल के मुताबिक एमसीडी की 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 149-171 सीटें मिल सकती हैं. जबकि, बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. बीजेपी को 69 से 91 सीटों के मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को महज 3 से 7 सीटें ही मिलने के संकेत मिल रहे हैं. जबकि, अन्य के खाते में 5 से 9 सीटें जा सकती हैं.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...