17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, पदयात्रा के दौरान अनजान शख्स ने...

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, पदयात्रा के दौरान अनजान शख्स ने की हमले की कोशिश

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक हो गई. पदयात्रा के दौरान उनपर एक शख्स ने तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की. बाद में उस व्यक्ति को उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने पकड़ लिया.

वहीं अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “अरविंद केजरीवाल पर जिस तरह से यह हमला हुआ है यह बहुत निंदनीय है. इससे पहले भी जहां केजरीवाल जी पर हमला हुआ था उसमे बीजेपी के लोग थे. लगातार केजरीवाल जी पर हमला हो रहा है.”

https://x.com/AamAadmiParty/status/1862843688755593707?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1862843688755593707%7Ctwgr%5E1e59dc56255300261b04d76a0578c49ca53a64a0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fdelhi-ncr%2Farvind-kejriwal-news-person-tried-to-throw-liquid-on-former-delhi-cm-in-greater-kailash-aap-2833746

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा, “दिल्ली में आज कोई सुरक्षित नहीं है. बीजेपी के नेता यात्रा करते हैं और सभा करते हैं कभी उनपर हमला नहीं होता केजरीवाल जी पर ही क्यों हमला होता है. दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है.”

सौरभ भारद्वाज के अलावा दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “आज अरविंद केजरीवाल जी पर भाजपा के एक गुंडे ने हमला किया. कल उन्होंने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और आज उन पर कायराना हमला हुआ. यह हरकत बताती है कि कानून व्यवस्था के सवाल उठाते ही बीजेपी कितनी बौखला गई है. लेकिन बीजेपी वालो ध्यान रखना. उनका नाम अरविंद केजरीवाल है. तुम्हारे गुंडों से के हमलों से वो डरने वाले नहीं हैं.”

जिस व्यक्ति ने तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप इस हमले को लेकर बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साध रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...