16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यकिडनैपिंग, जुल्म और चेहरे पर किया पेशाब... सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रजत दलाल...

किडनैपिंग, जुल्म और चेहरे पर किया पेशाब… सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रजत दलाल की शर्मनाक करतूत

Published on

अहमदाबाद,

कोई इंसान किसी के साथ मारपीट करे, उसे गोबर खिलाए और यहां तक जब उसकी हालत खराब हो जाए, तो उसके चेहरे पर यूरिनेट कर दे, ये सोचना भी अजीब सा लगता है. मगर अहमदाबाद के रहने वाले बॉडी बिल्डर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रजत दलाल पर कुछ ऐसे ही इल्ज़ाम हैं. आइए आपको बताते हैं रजत दलाल के दरिंदगी की पूरी कहानी.

जिम में शूट की थी रील
सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश कई बार कितना खतरनाक मोड़ ले लेती है, ये इस वाकये से समझा जा सकता है. इस वारदात की शुरुआत होती है अहमदाबाद के एक लड़के के इस रील से, जो उसने फोर्स 24 नाम के एक जिम में शूट की थी. उस रील में सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर रजत दलाल भी दिखाई दे रहा है.

वायरल हो गई विवादित रील
यहां तक को चीजें ठीक-ठाक हैं, लेकिन इस रील के ऊपर लिखी कुछ पंक्तियां वाकई किसी का भी मूड खराब कर सकती हैं. क्योंकि पंक्तियों में लिखा है ‘रोज़ सुबह अपना मुंह जिम में दिखा कर मेरा दिन खराब करता हुआ’. अब ये रील जैसे ही वायरल होती है, रजत दलाल को भी खबर मिलती है और यहीं से शुरुआत होती है एक ऐसे जुर्म की, जिसका अंत लड़के के अस्पताल पहुंचने और रजत दलाल के हवालात पहुंचने से होता है.

रजत दलाल ने लड़के को किया अगवा
इस वीडियो के वायरल होने के बाद रजत दलाल पहले इस लड़के के घर का पता ढूंढता है, उसे घर से बाहर बुलाता है और अपनी थार गाड़ी में उसे अगवा कर लेता है. इसके बाद इस लड़के साथ रजत दलाल और उसके साथी कथित तौर पर जो कुछ करते हैं, वो ना सिर्फ बेहद दर्दनाक बल्कि शर्मनाक भी है. सबसे पहले तो गाड़ी में मारपीट कर उस लड़के को रजत और उसके साथ इतना डरा देते हैं कि वो बुरी तरह घबरा जाता है. अब दलाल और उसके साथी उससे खुद को गाली दिलवाते हैं और इसका वीडियो शूट करते हैं.

मुंह पर लगाया गोबर, फिर चेहरे पर किया पेशाब
लेकिन रजत दलाल का मन इससे भी नहीं भरता. वो लड़के को एक तबेले में ले जा कर उसके मुंह पर गोबर लगाता है. उससे बाथरूम साफ करवाता है और यहां तक जब वो बेहोश हो जाता है, तो उसके चेहरे पर पेशाब तक कर देता है. अब ठीक उस लड़के की तरह रजत दलाल और उसके साथी अपनी इस करतूत का वीडियो वायरल करने लगते हैं.

मां को देकर गए धमकी
पुलिस की मानें तो आरोपी इसके बाद लड़के को एक सोसायटी में ले जाकर उसे उठक-बैठक भी करवाते हैं मुर्गा बनने को मजबूर करते हैं. और आखिर में उसे उसी के घर के बाहर उसकी मां को ये धमकी देते हुए छोड़ देते हैं कि वो उसकी जान ही ले लेता, लेकिन इस बार उसे छोड़ रहा है. पुलिस उसका कुछ नहीं कर पाएगी, क्योंकि पुलिस उसकी जेब में रहती है.

रजत दलाल समेत तीन गिरफ्तार
जाहिर है, मामला बेहद संगीन है. लिहाजा, जैसे ही इस मामले में लड़के की मां पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाती है, गुजरात पुलिस रजत दलाल और उसके दो साथी कुणाल राणा और शिवम मलिक को गिरफ्तार कर लेती है. अस्पताल में पीड़ित लड़के का इलाज चल रहा है

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...