11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यमेरी दादी और पिता को मारा, आतंकवाद क्या होता है प्रधानमंत्री से...

मेरी दादी और पिता को मारा, आतंकवाद क्या होता है प्रधानमंत्री से बेहतर समझता हूं… बेलगावी में बोले राहुल गांधी

Published on

बेलगावी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आतंकवाद के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले पर पलटवार किया। राहुल ने कहा कि आतंकवादियों ने उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या की थी। ऐसे में वह आतंकवाद को प्रधानमंत्री मोदी से बेहतर समझते हैं। उन्होंने बेलगावी में चुनावी सभा में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को ‘बहाने बनाने’ के बजाय कर्नाटक के युवाओं को यह बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में ’40 प्रतिशत कमीशन’ के खिलाफ क्या किया?

राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री आतंकवाद की बात करते हैं। उनसे बेहतर मैं आतंकवाद को समझता हूं। मेरे परिवार के लोगों को आतंकवादियों ने मारा है, मेरी दादी को मारा, मेरे पिता को मारा है। आतंकवाद क्या होता है, क्या करता है? इस बात को प्रधानमंत्री से बेहतर मैं समझता हूं।’

‘बीजेपी ने कर्नाटक में चोरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया’
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर जारी विवाद का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने आरोप लगाया था कि वह समाज को तहस-नहस करने वाली ‘आतंकी प्रवृत्ति’ के साथ खड़ी नजर आ रही है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘पिछले तीन वर्षों में बीजेपी ने कर्नाटक में चोरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शायद देश की सबसे भ्रष्ट सरकार कर्नाटक की बीजेपी सरकार है। ठेकेदारों के संघ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि 40 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। आज तक प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया।’

उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री कर्नाटक में आते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के बारे में एक शब्द नहीं बोलते…प्रधानमंत्री जी, कर्नाटक के युवाओं को बताइए कि आपने भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या किया?’

‘1100 रुपये का हो गया गैस सिलेंडर’
राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘गैस सिलेंडर पहले 400 रुपये का था, अब 1100 रुपये का हो गया है। प्रधानमंत्री जी ने इसके बारे में क्या किया? पेट्रोल पहले 60 रुपये प्रति लीटर था, अब 100 रुपये प्रति लीटर हो गया है, इसके बारे में क्या किया? महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री ने क्या किया?’ उन्होंने कहा, ‘इस बार हम क्रांतिकारी कार्य करने जा रहे हैं।’

राहुल गांधी के मुताबिक, कांग्रेस ने जिन पांच चुनावी गांरटी की बात है, सरकार में आने के पहले दिन ही इन पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया, ‘बीजेपी को 40 नंबर अच्छा लगता है। पिछले तीन साल उन्होंने 40 प्रतिशत की बात रोज आपको सुनाई। चुनाव में आप भी उनको 40 प्रतिशत याद दिलाएं और 40 सीटें दें। कांग्रेस को कम से कम 150 सीट जितानी है, क्योंकि अगर 150 सीट नहीं आई तो बीजेपी के लोग सरकार ‘चुराने’ का प्रयास करेंगे।’

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...