4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलमुंबई का किंग... रोहित ने छक्के-चौके में किया हिसाब-किताब, तोड़े कई वर्ल्ड...

मुंबई का किंग… रोहित ने छक्के-चौके में किया हिसाब-किताब, तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

मुंबई

रोहित शर्मा ने बता दिया कि बड़े मुकाबलों में कैसे बल्लेबाजी की जाती है। विपक्षी टीमों पर कैसे पहली गेंद से ही दबाव बनाया जाता है। वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को ‘द हिटमैन शो’ देखने को मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर तूफानी शुरुआत की। अपने घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 29 गेंदों में ही 47 रन ठोक दिए। रोहित टूर्नामेंट की अपनी चौथी फिफ्टी की ओर तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन तभी टिम साउदी के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मिड ऑफ पर केन विलियमसन के द्वारा धर लिए गए। रोहित ने 47 रन में से 40 तो चार चौके और चार छक्के से ही निकाले। 162.06 की स्ट्राइक रेट वाली पारी से हिटमैन ने कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी. रोहित ने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और चार चौके लगाए. रोहित को टिम साउदी ने केन विलियमसन के हाथों कैच कराया. रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 71 रनों की साझेदारी की.इस पारी के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने एक धांसू रिकॉर्ड बना दिया. रोहित ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाए. रोहित ने इस दौरान क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 50 ओवरों के वर्ल्ड कप में 49 छक्के लगाए थे. ग्लेन मैक्सवेल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने अबतक 43 छक्के लगाए हैं. रोहित के अबतक 51 छक्के हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...