18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीति'किंकर्तव्यविमूढ़ मठ हो PM आवास का नया नाम', महुआ मोइत्रा का तंज

‘किंकर्तव्यविमूढ़ मठ हो PM आवास का नया नाम’, महुआ मोइत्रा का तंज

Published on

कोलकाता,

चर्चा है कि केंद्र सरकार राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्यपथ’ कर सकती है. हालांकि, अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. इसी बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. इतना ही नहीं उन्होंने पीएम आवास का नाम बदलकर किंगकर्तव्यविमूढ़ मठ करने की भी मांग की है. किंकर्तव्यविमूढ़ का अर्थ होता है- दुविधा में रहना.

संस्कृति को बदलना बीजेपी का कर्तव्य- महुआ मोइत्रा
महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, मुझे विश्वास है कि वे राजपथ का नाम कर्तव्य पथ कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि वे पीएम आवास का नाम बदलकर किंकर्तव्यविमूढ़ मठ करेंगे. इतना ही नहीं इससे पहले भी उन्होंने इस मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा था. महुआ ने ट्वीट किया, क्या हो रहा है? क्या भाजपा ने हमारी संस्कृति को बदलने का अपना एक मात्र कर्तव्य बना लिया है? क्या उनके महापाप और पागलपन में हमारी विरासत का इतिहास फिर से लिखा जाएगा?

7 सितंबर को लग सकती है मुहर
दरअसल, मोदी सरकार ने दिल्ली के राजपथ का नाम बदलने का फैसला किया. अब इसका नाम कर्तव्य पथ किया जा सकता है. 7 सितंबर को NDMC की एक अहम बैठक होने वाली है, उस मीटिंग में ही सरकार के इस फैसले पर मुहर लग सकती है.

पीएम मोदी ने जब से लाल किले की प्राचीर से गुलामी की हर चीज से मुक्त होने की बात कही है, तभी से राजपथ के नाम बदलने पर भी मंथन शुरू हो गया था. इसी कड़ी में सरकार ने अब कई सालों बाद राजपथ को कर्तव्य पथ नाम देने का ऐलान कर दिया है. नेताजी स्टैच्यू से लेकर राष्ट्रपति भवन तक जो पूरी रोड जाती है, उसे कब कर्तव्य पथ कहा जाएगा.

गुलामी की हर चीज से मुक्ति वाली पहल
अभी तक सरकार ने इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया है. लेकिन NDMC की बैठक में इसे हरी झंडी दिखा दी जाएगी. इससे पहले भी सरकार ने ऐसे ही कई स्थानों के नाम बदले हैं. मोदी सरकार के आते ही रेड कोर्स रोड का नाम बदल लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया था. कई रेलवे स्टेशनों के नाम भी ऐसे ही बदले गए हैं. सरकार का तर्क है कि आजादी के 75 साल बाद गुलामी का कोई भी प्रतीक नहीं रहना चाहिए, सबकुछ न्यू इंडिया वाले विजन को ताकतवर करने वाला साबित होना चाहिए.

 

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...