4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यनरेश मीणा से थप्पड़ खाने वाले SDM अमित चौधरी के चर्चित किस्से,...

नरेश मीणा से थप्पड़ खाने वाले SDM अमित चौधरी के चर्चित किस्से, जानें

Published on

जयपुर

राजस्थान में कांग्रेस के बागी नेता नरेश मीणा के ‘थप्पड़ कांड’ के बाद वह और उनके गिरफ्तार समर्थक न्यायिक हिरासत में है। इस मामले को लेकर सुर्खियों में आए मालपुरा के एसडीएम अमित चौधरी का पहले से ही विवादों से नाता रहा है। उनके कई किस्से हैं जो आज भी काफी चर्चा में है। अमित चौधरी बूंदी जिले के हिंडोली और मालपुरा में एसडीएम रहते हुए भी विवादों में रह चुके हैं। हिंडोली में तो एक विवाद के चलते उन्हें एपीओ कर दिया गया था। आईए जानते हैं थप्पड़ कांड के कारण सुर्खियों में आए एसडीएम अमित चौधरी कौन हैं और क्यों चर्चा में रहे।

हिंडोली में दलित महिला को धमकाने का आरोप
एसडीएम अमित चौधरी 2 साल पहले भी बूंदी जिले के हिंडोली में एसडीएम रहे थे। इस दौरान उनके कारण जमकर बवाल हुआ। एक दलित महिला के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में अमित चौधरी को एपीओ किया गया। इस मामले में दलित महिला ने एसडीओ पर अभद्र व्यवहार कर जमीन के मामले में धमकाने का आरोप लगाया था। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सरकार को अमित चौधरी को एपीओ करना पड़ा।

मालपुरा में पत्रकार की दुकान ध्वस्त करने के मामले में बवाल
एसडीएम मालपुरा में एक विवादास्पद दुकान को क्षतिग्रस्त करने के मामले में भी सुर्खियों में आए, जहां मालपुरा के एक पत्रकार अनिल पारीक ने आरोप लगाया कि गत 16 अक्टूबर को उसे फोन पर सूचना दी गई कि उसकी दुकान तोड़ दी जाएगी। जिस पर पहले से ही न्यायालय में मामला विचाराधीन है और उन्होंने कोर्ट स्टे ले रखा है। इसके बावजूद अगले दिन एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से उनकी दुकान ध्वस्त कर दी और सारा सामान खुर्द बुर्द कर दिया। उन्हें अब तक उनकी दुकान से जब्त किए गए सामान का विवरण नहीं मिल पाया है। पत्रकार पारीक ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर न्यायालय अवमानना की शिकायत की, तो एसडीएम ने उनके माता-पिता को घर जाकर धमकाया। इसको लेकर उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

अमित चौधरी का हर जगह रहा कार्यकाल छोटा
एसडीएम अमित चौधरी जहां भी तैनात रहे, वहां कोई न कोई विवादों में रहे। उनका कार्यकाल हर जगह काफी कम रहा। 2019 में प्रशिक्षण के बाद अमित चौधरी की पहली पोस्टिंग धौलपुर में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में हुई, लेकिन वहां केवल 5 दिन में ही उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद झालावाड़ के असनावर में तैनात किया गया, जहां 13 महीने कार्यरत रहे। नागौर में भी चौधरी महज 4 महीने ही काम कर पाए। वहीं हिंडोली में 6 महीने काम करने के बाद एपीओ हो गए।

2019 बैच के आरएएस अधिकारी हैं अमित चौधरी
एसडीएम अमित चौधरी जो इस थप्पड़कांड के कारण काफी सुर्खियों में आए वह 2019 बैच के आरएएस अधिकारी हैं। अमित मूलतः अलवर जिले के रहने वाले हैं। इस दौरान अमित चौधरी झालावाड़, डूंगरपुर, बूंदी और नागौर जिले में भी एसडीएम रह चुके हैं और वर्तमान में टोंक जिले के मालपुरा में एसडीएम के तौर पर कार्यरत हैं। थप्पड़ कांड के दिन अमित समरावता में एरिया मजिस्ट्रेट के तौर पर कार्यरत थे। अपनी प्रशासनिक सेवा में रहते हुए अमित चौधरी कई बार विवादों में रह चुके हैं। हिंडोली एसडीएम रहते हुए तो उन्हें एपीओ किया जा चुका है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...