17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'लाडला भाऊ' एकनाथ शिंदे ने किसी 'लाडली बहना' को नहीं बनाया मंत्री,...

‘लाडला भाऊ’ एकनाथ शिंदे ने किसी ‘लाडली बहना’ को नहीं बनाया मंत्री, BJP-NCP से कितनी बहनें बनीं मंत्री?

Published on

मुंबई\नागपुर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लड़की बहिन योजना की खूब चर्चा हुई। कई नेताओं का कहना था कि लाडली बहनों के कारण ही महायुति को राज्य में जोरदार सफलता मिली। इस चुनाव में कई लाडली बहनें भी विधायक बनी हैं। महायुति गठबंधन में बीजेपी और एनसीपी ने अपनी कुछ लाडली बहनों को मंत्री बनाया है, लेकिन शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने अपनी किसी भी लाडली बहन को कैबिनेट में जगह नहीं दी है।

नागपुर में महायुति का शपथ समारोह
महाराष्ट्र की उप राजधानी नागपुर में आज महायुति के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बीजेपी और एनसीपी ने 4 महिला विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई, लेकिन एकनाथ शिंदे ने किसी भी महिला विधायक को मंत्री पद नहीं दिया। एकनाथ शिंदे की शिवसेना में मंजुला गावित सकरी विधानसभा क्षेत्र से जबकि संजना जाधव कन्नड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनी गई हैं।

4 महिला विधायकों ने ली शपथ
इसके साथ ही नीलम गोरे, मनीषा कायंदे और भावना गवली विधान परिषद की सदस्य हैं। भले ही शिंदे सेना में पांच महिला विधायक हैं, लेकिन एक भी महिला विधायक को मंत्री पद नहीं दिया गया है। फडणवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार में आज कुल 39 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 4 महिला विधायकों ने शपथ ली। बीजेपी ने पंकजा मुंडे, माधुरी मिसाल और मेघना बोर्डिकर को मंत्री बनाया, जबकि अजित पवार ने एनसीपी से अदिति तटकरे को मंत्री बनाया।

शिंदे गुट से कौन था दावेदार?
वरिष्ठ शिव सेना नेता नीलम गोरे विधान परिषद की अध्यक्ष हैं। उनके बाद भावना गवली शिवसेना की वरिष्ठ महिला नेता हैं। वह यवतमाल वाशिम लोकसभा क्षेत्र से पांच बार सांसद रह चुकी हैं। जबकि वह वर्तमान विधान परिषद सदस्य हैं। भावना गवली के राजनीतिक अनुभव और विदर्भ में संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए उनके समर्थकों को लगा कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन एकनाथ शिंदे ने किसी भी महिला विधायक को मंत्री पद नहीं दिया। तो क्या लाडली बहना सिर्फ विधानसभा चुनाव के लिए थीं? जनता के मन में ऐसे सवाल उठ रहे हैं।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...