13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबॉडी पर लेडीज अंडर गारमेंट्स, बंधे हुए हाथ, फंदे पर लटका मिला...

बॉडी पर लेडीज अंडर गारमेंट्स, बंधे हुए हाथ, फंदे पर लटका मिला बैंक मैनेजर

Published on

लुधियाना,

पंजाब के लुधियाना में एक बैंक मैनेजर किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है. जबकि उनके दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे. शरीर पर लेडीज अंडर गारमेंट्स पहने हुए थे. घटना को लेकर परिजन ने अनहोनी की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की है. इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

मामला अमर नगर इलाके का है. लुधियाना पुलिस ने बताया कि सीनियर बैंक मैनेजर पिछले डेढ़ साल से अकेले रह रहे थे. सुबह जब वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनके मकान मालिक ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उसके बाद मकान मालिक ने इलाके के पार्षद गुरदीप सिंह नीटू और अन्य लोगों को सूचित किया.

‘दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर लटके मिले बैंक मैनेजर’
पुलिस मौके पर पहुंची. डिवीजन नंबर 2 पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि परिजन की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और मैनेजर विनोद मसीह को छत से लटका पाया, उनके हाथ पीछे बंधे हुए थे. शरीर पर लेडीज अंडर गारमेंट्स पहने हुए थे. मामला संदिग्ध होने के चलते फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. तीन दिन पहले ही विनोद का जन्मदिवस था.

‘बैंक मैनेजर का परिवार फिरोजपुर में रहता’
विनोद मसीह यहां केनरा बैंक की स्थानीय शाखा में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर तैनात थे. पुलिस के अनुसार, मसीह की पत्नी और बेटा फिरोजपुर के टंकण वाली बस्ती मोहल्ले में रहते हैं. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने परिजन को यहां कभी नहीं देखा है. कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि विनोद मसीह ईसानगरी में स्थित रिश्तेदार सुलेमान के घर खाना खाते थे.

‘पड़ोसियों ने शाम को आखिरी बार बैंक से लौटते वक्त देखा’
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात आखिरी बार मसीह को देखा था. वे बैंक से ड्यूटी करके वापस लौटे थे और अपने कमरे में जा रहे थे. बाद में उन्होंने अपना दरवाजा बंद कर लिया था. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...