12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यलखीमपुर: पेड़ से लटकी मिली 2 दलित बहनों की लाश, आज ही...

लखीमपुर: पेड़ से लटकी मिली 2 दलित बहनों की लाश, आज ही उठाकर ले गए थे तीन युवक

Published on

लखीमपुर खीरी,

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आज (बुधवार) गांव के बाहर गन्ने के खेत में लगे पेड़ से दो दलित सगी बहनों के शव लटकते हुए मिले. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई. घटना निघासन थाना क्षेत्र के तमोलीन पुरवा गांव की है.इस घटना को लेकर तमोलीन पुरवा गांव की रहने वाली माया देवी ने बताया, वह 15 साल और 17 साल की अपनी दो बेटियों के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी. इसी बीच जब वह बेटियों को बाहर छोड़ कपड़े डालने के लिए घर के अंदर चली गईं, तभी मौके पर 3 युवक पहुंच गए.

मृतक लड़कियों की मां के मुताबिक, उन तीन में से दो अलग-अलग लड़कों ने उनकी बेटियों को घसीट लिया और एक लड़के ने बाइक स्टार्ट की और दोनों को लेकर मौके से फरार हो गए. उसके बाद दोनों लड़कियों के शव पेड़ से लटके हुए मिले.

मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी
गांव के बाहर खेत में दलित लड़कियों के शव लटके होने की जानकारी मिलते ही भारी फोर्स के साथ लखीमपुर खीरी जिले के एसपी संजीव सुमन, एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ जोन की आईजी लक्ष्मी सिंह भी लखीमपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं.

मृतक दलित लड़कियों की मां माया देवी ने कहा, हमारी बिटिया हमारे पास बैठी हुई थी, हमने बाल धोए हुए थे. यह तीन लड़के रोज आते थे. महिला के मुताबिक तीनों ही लालपुर के रहने वाले थे.

बेटियों को जबरदस्ती उठा ले गए थे तीन लड़के: मां
माया देवी ने कहा, ‘हम जैसे ही अंदर गए पीली शर्ट और सफेद शर्ट पहने दो लड़के उनकी बेटियों को घसीटने लगे जबकि नीली शर्ट वाले युवक ने गाड़ी स्टार्ट की और उन्हें लेकर भाग गए. महिला ने कहा इस दौरान हमारा कपड़ा भी फट गया.

घटना के बाद पुलिस को डायल 112 के जरिए शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट पर इसकी सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता ने बताया कि मेरी दोनों बेटी 2 बजे से गायब थी. उनका अपहरण हो गया था. इसके बाद दोनों लड़कियों की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली.

दो दलित लड़कियों का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने राज्य सरकार को घेरा है और दोषियों को कठोर सजा दिए जाने की मांग की है.

समाजवादी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्विटर पर लिखा गया, ‘महिला सुरक्षा को लेकर खोखले दावे करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री की सच्चाई!, लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित बहनों का शव पेड़ से लटकता मिला. योगी सरकार में गुंडे रोज़ कर रहे माताओं बहनों का उत्पीड़न, बेहद शर्मनाक! मामले की जांच कराए सरकार, दोषियों को मिले कठोरतम सज़ा’

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...