12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलओलंपिक में लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारत...

ओलंपिक में लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले पुरुष शटलर बने

Published on

पेरिस

पेरिस ओलंपिक 2024 के 7वें दिन भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने इतिहास रचते हुए मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस तरह लक्ष्य सेन अब मेडल जीतने से सिर्फ एक मैच दूर हैं। सेमीफाइनल में वह अगर जीत हासिल करते हैं तो उनका मेडल पक्का हो जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, लक्ष्य सेन ओलंपिक के मेंस सिंगल्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचने भारत के पहले खिलाड़ी भी बने हैं। क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन ने चीनी ताइपे के चोउ तियेन चेन को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले 22 साल के लक्ष्य सेन ने विश्व चैम्पियनशिप 2021 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। लक्ष्य के लिए यह क्वार्टर फाइनल मैच बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने 2022 विश्व चैम्पियनशिप ब्रॉन्ज मेडल विजेता चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से हराया। लक्ष्य सेन चेन के खिलाफ पहले गेम में हार गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए चीनी ताइपे के खिलाड़ी छक्के छुड़ा दिए।

पहली बार बैडमिंटन सिंगल्स में कोई पुरुष खिलाड़ी जीत सकता है मेडल
भारत के लिए ओलंपिक में महिला सिंगल्स बैडमिंटन में साइना नेहवाल (2012) ब्रॉन्ज मेडल, पीवी सिंधु सिल्वर (2016) और ब्रॉन्ज (2020) जीत चुकी हैं। ऐसे में अब पहली बार कोई पुरुष खिलाड़ी सिंगल्स में मेडल जीतने के इतने करीब पहुंचा है। कॉमनवेल्थ गेम्स चैम्पियन लक्ष्य का सामना अब 2021 के विश्व चैम्पियन सिंगापुर के लोह कीन यू और ओलंपिक चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

भारत के लिए ओलंपिक बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा में पारूपल्ली कश्यप 2012 लंदन ओलंपिक में और किदाम्बी श्रीकांत 2016 रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। ऐसे में लक्ष्य सेन कोशिश करेंगे कि वह वह भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहले मेंस शटलर बनने का गौरव हासिल करें।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...