10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यपिछले साल हर घंटे 10 भारतीयों ने की अमेरिका में घुसपैठ की...

पिछले साल हर घंटे 10 भारतीयों ने की अमेरिका में घुसपैठ की कोशिश, इस राज्य के सबसे ज्यादा

Published on

नई दिल्ली/अहमदाबाद:

भारतीयों और खासकर गुजरातियों में अमेरिका में बसने का क्रेज अभी भी बरकरार है, भले ही रास्ते खतरनाक हों और बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा बैठे हों। अमेरिकी वित्तीय वर्ष 2024 (1 अक्टूबर, 2023 से 30 सितंबर, 2024) में 29 लाख लोग गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में घुसने की कोशिश में पकड़े गए। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (US-CBP) के आंकड़ों के मुताबिक, मेक्सिको और कनाडा के रास्ते अमेरिका में अवैध प्रयास में पकड़े गए लोगों में 90,415 भारतीय थे।

घुसपैठ के आंकड़े हैरान करने वाले
गैरकानूनी घुसपैठ पर नजर रखने वाली भारतीय एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि इनमें लगभग आधी संख्या गुजरातियों की थी। सूत्रों ने यह भी बताया कि हर घंटे लगभग 10 भारतीय पकड़े जा रहे थे। कनाडा की सीमा से 43,764 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल मेक्सिको के रास्ते पकड़े गए लोगों की संख्या में कमी आई है। वित्तीय वर्ष 2023 में 96,917 भारतीयों को पकड़ा गया था जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 25,616 हो गई।

घट रहा है डंकी रूट का इस्तेमाल
इमिग्रेशन नेटवर्क के एक सूत्र ने बताया, ‘लोग दो वजहों से मेक्सिको के रास्ते जाने वाले ‘डंकी रूट’ का कम इस्तेमाल कर रहे हैं। पहला, दुबई और तुर्की में उन्हें कुछ समय तक रोका जाता है। दूसरा, अमेरिकी एजेंसियां पिछले कुछ सालों से इन देशों में रह रहे गैरकानूनी अप्रवासियों पर कड़ी नजर रख रही हैं और उन्होंने मानव तस्करी के नेटवर्क को तोड़ दिया है।’

मेक्सिको से ज्यादा कनाडा का रास्ता अपना रहे घुसपैठिये
एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘गुजराती लोग अब मेक्सिको की बजाय कनाडा का रास्ता चुन रहे हैं क्योंकि वहां से टैक्सी करके आसानी से अमेरिका में घुसा जा सकता है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस सीमा पर भी निगरानी बढ़ा दी है। ज्यादातर लोग कनाडा का वीजा लेकर जाते हैं, लेकिन पकड़े जाने पर भी कुछ समय बाद फिर से कोशिश करते हैं।’ सूत्रों का यह भी कहना है कि सीमा पर पकड़े जाने वालों से कहीं ज्यादा लोग चोरी-छिपे अमेरिका में घुसने में कामयाब हो जाते हैं।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...