19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'पार्टी से ऊपर नेताओं ने निजी हितों को रखा इसीलिए…', हरियाणा की...

‘पार्टी से ऊपर नेताओं ने निजी हितों को रखा इसीलिए…’, हरियाणा की हार पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा चुनाव के नतीजों में बीजेपी की तीसरी बार जीत हुई है जबकि कांग्रेस को करारा झटका लगा है। इस हार को लेकर आज कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्थानीय नेताओं पर गुस्सा जाहिर किया और कहा कि उन्होंने निजी हितों का ज्यादा तवज्जो दी। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर है, जिसमें पार्टी के नेतृत्व के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा चुनाव में हार को लेकर हुई कांग्रेस पार्टी की इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष और नेता विपक्ष राहुल गांधी के अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से लेकर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रभारी दीपक बाबरिया और हरियाणा के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की यह बैठक बेनतीजा खत्म हुई है। सूत्र बताते हैं कि हार के मंथन के लिए कमेटी कमेटी बनाई जाएगी।

हरियाणा चुानव में पार्टी को मिली हार को लेकर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हरियाणा में नेताओं का इंटरेस्ट ऊपर रहा, इस कारण से पार्टी का इंटरेस्ट नीचे चला गया। बताया जा रहा है इस बैठक में राहुल गांधी स्थानीय और स्टेट लीडरशिप पर ज्यादा नाराज नजर आए है

माकन ने किया हुड्डा सैलजा टकराव का जिक्र
कांग्रेस पार्टी की यह मीटिंग ज्यादा लंबे नहीं चली बल्कि आधे घंटे में ही खत्म हो गई। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हार के कारणों पर चर्चा की गई। पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्‌डा और कुमारी सैलजा के मतभेदों पर अजय माकन ने कहा कि हार के बहुत सारे कारण हैं। जो चुनाव आयोग से लेकर नेताओं के मतभेद तक हैं। इन्हीं सब कारणों पर चर्चा हुई और आगे भी चर्चा करेंगे।

माकन ने मीटिंग के बाद बाहर आकर कहा कि इतना बड़ा उलटफेर, एग्जिट पोल जो कह रहे थे, बड़े से बड़ा सर्वे जो कह रहे थे, सभी के सभी एक साथ गलत साबित कैसे हो सकते हैं। आधा घंटे की मीटिंग में इस मामले में किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा जा सकता है। आज की मीटिंग में हमने आगे की रणनीति पर चर्चा की है। आगे जो भी होगा उस पर होगा उसकी जानकारी केसी वेणुगोपाल देंगे।बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी तीसरी बार चुनाव में बहुमत से दूर रही और बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर अपनी ताकत दिखाई है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...