28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबीजेपी छोड़ दो वरना जान से मार देंगे, 'लश्‍कर ए खालसा' ने...

बीजेपी छोड़ दो वरना जान से मार देंगे, ‘लश्‍कर ए खालसा’ ने दी रामपुर सांसद घनश्‍याम लोधी को धमकी

Published on

रामपुर

रामपुर के बीजेपी सांसद घनश्‍याम लोधी को वॉट्सऐप पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने दावा किया है कि वह लश्‍कर ए खालसा का प्रवक्‍ता है। उसने अपना नाम भी संदीप सिंह खालिस्‍तानी बताया है। सांसद ने इसकी सूचना पुलिस और आलाअधिकारियों को दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद में भी एक बीजेपी कार्यकर्ता को इसी तरह की धमकी दी गई है।

सांसद घनश्‍याम लोधी ने बताया कि उन्‍हें वॉट्सऐप पर जो धमकी भरा मेसेज भेजा गया उसमें लिखा गया था, ‘बीजेपी छोड़ दो वरना तुम्‍हें और तुम्‍हारे परिवार को मार दिया जाएगा।’ सांसद ने कहा कि मैसेज में बीजेपी और आरएसएस के दूसरे नेताओं के अलावा सेना को भी निशाना बनाए जाने की बात कही है।

इस वॉट्सऐप मेसेज में खालिस्‍तान जिंदाबाद का नारा भी लगाया गया है। इसी नंबर से सांसद को पांच बार कॉल भी की गई। फिलहाल, घनश्‍याम लोधी ने रामपुर के एसपी, केंद्रीय गृहमंत्री, यूपी के गृह विभाग के अपर मुख्‍य सचिव और एडीजी बरेली को इसकी जानकरी दी गई है।

ठीक इसी तरह का मेसेज मुरादाबाद के एक बीजेपी कार्यकर्ता को भी मिला। मुरादाबाद के छजलैट के रहने वाले वीर सिंह सैनी भाजपा के किसान संगठन ‘किसान मोर्चा’ के नेता हैं। यह धमकी उनके वॉट्सऐप पर बुधवार को सुबह लगभग साढे़ ग्‍यारह के आसपास आई। यहां भर भी बीजेपी, आरएसएस के अलावा भारतीय सेना के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस इस नंबर को ट्रेस कर रही है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...