10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यपहली छोड़ दूसरी की, अब तीसरी की चाहत में फंसे DSP साहब,...

पहली छोड़ दूसरी की, अब तीसरी की चाहत में फंसे DSP साहब, पत्नी ने कराई FIR… जानिए पूरा मामला

Published on

मुंगेर

बिहार में मुंगेर जिले के ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन मुश्किल में फंस गए हैं। प्रभात रंजन पर विभागीय कार्रवाई होगी। प्रभात रंजन की दूसरी पत्नी ने उनपर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। दूसरी पत्नी ने प्रभात रंजन पर पहली शादी की बात छिपाने और अब तीसरी शादी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। गृह विभाग ने ट्रैफिक डीएसपी की पत्नी के आरोप की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। विभाग ने ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन को 10 दिन का टाइम दिया है। इन दिनों में ट्रैफिक डीएसपी सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जांच आयुक्त के ऑफिस में हाजिर होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

2021 में ट्रैफिक DSP के खिलाफ दूसरी पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR
विभाग के अनुसार, 2021 में ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रभात रंजन की दूसरी पत्नी कुमारी स्मिता ने ये FIR उदयकिशुनगंज थाने में दर्ज कराई थी। जांच के बाद, ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद कुमारी स्मिता ने फरवरी 2023 में सीआईडी बिहार के ऑफिस में भी शिकायत की थी।

ट्रैफिक डीएसपी की पत्नी ने ये भी कहा है कि प्रभात रंजन पहले एयरफोर्स में थे। 2005 में इन्हें एयरफोर्स की नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद प्रभात रंजन ने डीएसपी की नौकरी हासिल की है। इस नौकरी में प्रभात ने खुद के एयरफोर्स से निकाले जाने की बात छिपाई है।

पत्नी ने लगाए थे ये गंभीर आरोप
दूसरी पत्नी कुमारी स्मिता का आरोप है कि उससे शादी करने से पहले प्रभात रंजन शादीशुदा थे। श्वेता शुभा नाम की उनकी पत्नी है। इसकी जानकारी प्रभात रंजन के वायुसेना की सेवापुस्तिका में भी है। प्रभात ने यह बात छिपाकर डीएसपी की नौकरी हासिल की और उससे दूसरी शादी कर ली। कुमारी स्मिता का आरोप था कि प्रभात रंजन उसे छोड़कर मोना राय से तीसरी शादी करना चाहते हैं। इसका विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज करके प्रताड़ित कर रहे हैं।

गृह विभाग ने ट्रैफिक डीएसपी को जारी किया था नोटिस
दूसरी पत्नी के आरोपों पर बिहार गृह विभाग ने प्रभात रंजन को नोटिस देकर जवाब मांगा था। इस पर डीएसपी ने लिखित बयान में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। हालांकि विभाग ने मामले की जांच के बाद प्रभात रंजन की ओर से बचाव में दिए बयान को सही नहीं पाया। इसके बाद विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...