11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeखेललेफ्ट नेता वृंदा करात को मंच पर आने से रोका, बजरंग पुनिया...

लेफ्ट नेता वृंदा करात को मंच पर आने से रोका, बजरंग पुनिया बोले- किसी नेता की जरूरत नहीं

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी नई दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार दोपहर इस प्रदर्शन में हरियाणा भाजपा की नेता बबिता फोगाट भी पहुंचीं। प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पुनिया ने बताया कि बबीता फोगाट सरकार की तरफ से मध्यस्ता के लिए आई हैं। हम उनसे बात करेंगे और थोड़ी देर में आपको जानकारी देंगे। बबीता फोगाट ने कहा, “सरकार पहलवानों के साथ है। मैं मुद्दे को आज ही सुलझाने की कोशिश करूंगी।”

वृंदा करात को मंच पर आने से रोका- गुरुवार दोपहर पहलवानों के प्रदर्शन में पहुंची लेफ्ट नेता वृंदा करात को पहलवानों ने मंच पर आने से रोक दिया। इतना ही नहीं पहलवानों ने वृंदा करात को बोलने के लिए माइक भी नहीं दिया। इस दौरान बजरंग पुनिया ने कहा कि यह पहलवानों का प्रदर्शन है, यहां किसी नेता की जरूरत नहीं है।

कौन-कौन कर रहा प्रदर्शन? – इन पहलवानों में ओलंपिक्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का नाम रोशन करने वाले विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया जैसे पहलवान भी शामिल हैं। गुरुवार सुबह रेस्लर बजरंग पुनिया ने आरोप लगाया कि कुश्ती अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह विदेश भागने की फिराक में हैं। सरकार को उनपर रखनी चाहिए। पहलवानों के आरोपों को लेकर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी पहलवानों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खेल मंत्रालय कुश्ती संघ से खुश नहीं है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृजभूषण शरण सिंह से फोन पर बात की है। इस मुद्दे पर सियासत भी शुरू हो गई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। आइए आपको बताते हैं इस मामले से जुड़ी तमाम बड़ी बातें।

क्या हैं आरोप
महिला पहलवान वीनेश फोगाट ने WFI और संस्था के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। विनेश फोगाट ने कहा कि महिला पहलवानों को नेशनल कैंप्स में कोच और WFI प्रेजिडेंट ब्रज भूषण शरण सिंह द्वारा शोषण किया जाता है। नेशनल कैंप्स में नियुक्त किए गए कई कोच सालों से महिला पहलवानों का शोषण कर रहे हैं। WFI अध्यक्ष भी इसमें मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिला पहलवान को कई तरह परेशानी होती है, कुश्ती अध्यक्ष द्वारा महिला खिलाड़ियों का शोषण किया गया। फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...